Parliament LIVE: बुधवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे विपक्षी MPs, 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों पर ‘पुलिस एक्शन’, अयोध्या राम मंदिर डोनेशन में कथित गड़बड़ी और दूसरे मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में प्रेरणा स्थल पर गांधी मूर्ति से मकर द्वार तक मार्च निकाला.
”चंदा चोर कहां मिलेंगे – BJP के दफ्तर में”
राम मंदिर में हुई ‘चंढ़ावा चोरी’ एक महापाप है, जिसे BJP-RSS के लोगों ने अंजाम दिया है। ये सब जानते हुए भी मोदी सरकार दोषियों को बचाने में लगी है।
आज विपक्ष के सांसदों ने सरकार की इस बदनीयत के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर- जवाबदेही की… pic.twitter.com/YeFtgZBJgY
— Congress (@INCIndia) August 5, 2026
मार्च में राम मंदिर मुद्दे को लेकर नारे लगाए गए. ”चंदा चोर कहां मिलेंगे – BJP के दफ्तर में” जेसे नारों के साथ विपक्ष का कहना था कि, राम मंदिर में हुई ‘चंढ़ावा चोरी’ एक महापाप है, जिसे BJP-RSS के लोगों ने अंजाम दिया है. ये सब जानते हुए भी मोदी सरकार दोषियों को बचाने में लगी है। आज विपक्ष के सांसदों ने सरकार की इस बदनीयत के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर- जवाबदेही की मांग की.
Parliament LIVE: लोकसभा शुरू होने के एक मिनट बाद स्थगित
इस बीच लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के एक मिनट बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच सदन स्थगित हुआ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं- खड़गे
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, हमारी मांग यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं. वो अपना बयान दें, हम चर्चा करने को तैयार हैं. चर्चा से ही हल निकलेगा. सदन शुरु हुए काफी दिन हो गए हैं। उन्हें आना चाहिए, सदन में न आकर वो संसद का अपमान कर रहे हैं.
हमारी मांग यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं। वो अपना बयान दें, हम चर्चा करने को तैयार हैं। चर्चा से ही हल निकलेगा।
सदन शुरु हुए काफी दिन हो गए हैं। उन्हें आना चाहिए, सदन में न आकर वो संसद का अपमान कर रहे हैं।
: कांग्रेस अध्यक्ष और… pic.twitter.com/kXbyn39r2s
— Congress (@INCIndia) August 5, 2026
संसद में जाना हमारी जिम्मेदारी है, जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है-खड़गे
खड़गे ने आगे कहा, संसद में जाना हमारी जिम्मेदारी है, जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है. संसद में न आना नरेंद्र मोदी और अमित शाह का EGO है, जिसके कारण वो नहीं आ रहे हैं.
संसद में जाना हमारी जिम्मेदारी है, जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है।
संसद में न आना नरेंद्र मोदी और अमित शाह का EGO है, जिसके कारण वो नहीं आ रहे हैं।
: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge pic.twitter.com/EldUdHcpQl
— Congress (@INCIndia) August 5, 2026
आस्था और अर्थव्यवस्था से जुड़ा हर मामला उठाया जाएगा- डिंपल यादव
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हमने पहले भी कहा है कि आस्था से जुड़ा मामला और लोगों की अर्थव्यवस्था से जुड़ा मामला उठाया जाएगा, E20 पेट्रोल इंजन को बर्बाद कर रहे हैं. माइलेज भी कम मिल रहा है. सरकार ने कोई गाइडलाइन नहीं दी है. कंपनी स्वीकार करे कि E20, E30, 340 जो भी सरकार कह रही है वे इस्तेमाल कर सकते हैं. ये जन-जन से जुड़ा मुद्दा है.”
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हमने पहले भी कहा है कि आस्था से जुड़ा मामला और लोगों की अर्थव्यवस्था से जुड़ा मामला उठाया जाएगा, E20 पेट्रोल इंजन को बर्बाद कर रहे हैं। माइलेज भी कम मिल रहा है। सरकार ने कोई गाइडलाइन नहीं दी है। कंपनी स्वीकार करे कि E20, E30, 340 जो भी… pic.twitter.com/Bc0xD4YA8e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और देश के मुद्दों को विपक्ष के सामने प्रकाशित करें. अफसोस की बात है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन से गायब हैं और देश के मुद्दे के प्रति जो जवाबदेही है उससे गायब हैं.”
ये भी पढ़ें-राहुल गांधी का RSS और मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- छात्रों को मांफी नहीं, समाधान चाहिए

