दिल्ली : दिल्ली में एक बीते 24 घंटों मे कोरोन संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. बढ़ते आंकड़ों ने खतरे की घंटी बजा दी है. एक बाऱ फिर से आज कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 के पास पहुंच गई है.इसके साथ ही दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीज़ों की संख्या ढाई हज़ार पहुंची
बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 3305 टेस्ट में रिपोर्ट हुए हैं, जिसमें 699 कोरोना पॉजेटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही संक्रमण दर 21.15% पर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटो के दौरान 4 मरीज़ों की मौत हुई है. दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक मरीज़ की मौत कोरोना से हुई है, जबकि 3 मरीज़ों की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना नहीं है. यानी मरीज कोरोना संक्रमित तो थे लेकिन उन्हें कोई और तकलीफ भी थी. बढ़ते कोरोना मामलों के कारण दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीज़ों की संख्या अब 2460 हो गई है.
दिल्ली में जिस तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, इससे चिंताएं बढ़ रही हैं. डॉक्टर्स लगातार सलाह दे रहे हैं कि लोग भीड़ भाड़ में जाने से बचे और कोरोना गाइड लाइन्स का पालन करें. सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग सभी को करना चाहिये. पब्खालिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए सदैव मास्का का प्रयोग करना चाहिये.
9 MARCH DELHI COVID 19 REPORT






