लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपना हमला तेज कर दिया और आरोप लगाया कि सरकार FIR दर्ज करके और सोशल मीडिया अकाउंट हटाकर Gen Z को चुप कराने की कोशिश कर रही है.
‘पहले आपने हड्डियां तोड़ीं, अब FIR… ‘-Rahul Gandhi
X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, “PM मोदी और अमित शाह – आप Gen Z को चुप रहने के लिए धमका नहीं सकते.”
PM Modi and Amit Shah – you cannot threaten Gen Z into silence.
First you broke their bones. Now you are filing FIRs and taking down their accounts.
You are India’s past. Be careful about how you treat India’s future.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 31, 2026
उन्होंने आगे कहा, “पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ी. अब आप FIR कर रहे हैं और उनके अकाउंट बंद कर रहे हैं.”
कांग्रेस नेता ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, “आप भारत का अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इस बारे में सावधान रहें.”
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र हाई-पावर्ड कमेटी जांच करें
गुरुवार को, कांग्रेस MP ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र हाई-पावर्ड कमेटी की मांग की.
उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच की मांग की.
इसके साथ ही एक और पोस्ट में राहुल गांधी ने X पर लिखा, ” स्टूडेंट्स को इंसाफ मिलना चाहिए. हमारे स्टूडेंट्स के साथ हुई क्रूरता की जांच के लिए एक इंडिपेंडेंट SC मॉनिटर्ड हाई पावर्ड कमेटी बनाई जानी चाहिए. ”
Students deserve justice.
An independent SC monitored high powered committee must be constituted to probe brutalities against our students. pic.twitter.com/pZATUeAjwC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 30, 2026
राहुल गांधी ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई दिखाई गई है. वीडियो में पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते दिख रहे हैं, जबकि क्लिप में यह भी दिख रहा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान सिविल ड्रेस में एक आदमी भारतीय झंडा लिए एक स्टूडेंट प्रदर्शनकारी को सड़क पर ज़बरदस्ती पटक रहा है.
ये भी पढ़ें-“चंदा चोर, गद्दी छोड़” और “अमित शाह संसद से गायब क्यों?” के सवालों के साथ विपक्ष का संसद में विरोध जारी

