‘अब अमित शाह को जाना होगा…..आज नहीं तो कल’, छात्रों के प्रदर्शन पर बर्बर पुलिस एक्शन को लेकर बोले राहुल गांधी

बुधवार का दिन सरकार और विपक्ष दोनों के लिए हंगामे भरा रहा. जहां एक तरफ सरकार ने संख्या बल के ज़ोर पर सदन में एंटी पेपर लीक विल पास करा लिया वहीं विपक्ष ने अपने नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi को लोकसभा में बोलने नहीं देने को लेकर हंगामा किया और वॉकऑउट किया. जिसके बाद शाम को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और साफ कर दिया की वो और उनके इंडिया गठबंधन के साथी छात्रों के साथ हुई ज्यादतियों का जवाब हासिल कर के रहेंगे. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को सलाह दी की वो अमित शाह को बरखास्त कर दें.

‘शाह को हटाओ, SC की निगरानी में जांच पक्की करो’ – Rahul Gandhi की मांग

राहुल गांधी ने स्टूडेंट प्रोटेस्टर्स के खिलाफ पुलिस एक्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होम मिनिस्टर अमित शाह को हटाने की मांग की है. गांधी ने PM मोदी से स्टूडेंट्स के खिलाफ इस्तेमाल की गई जानलेवा ताकत के लिए शाह को ‘”बर्खास्त” करने की मांग की है. गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने स्टूडेंट्स को तितर-बितर करने के लिए इस्तेमाल किए गए हिंसक तरीकों जैसे इलेक्ट्रिक बैटन, पेलेट गन और कील वाली लाठियों के सबूत इकट्ठा किए हैं.
इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई इस क्रूर कार्रवाई की जांच की भी मांग की.

मोदी शाह की इमेज का गुब्बारा फूट चुका है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा की, ‘एक इमेज बनाई गई है. अमित शाह देश के ‘हीरो’ हैं. नरेंद्र मोदी ‘भगवान’ हैं इस इमेज को बनाए रखने में हजारों करोड़ रुपए फूंके जा रहे हैं. मीडिया, दिल्ली पुलिस, RAF… सबको लगाया गया है ताकि इमेज का गुब्बारा न फट जाए. लेकिन इमेज का गुब्बारा फट चुका है.

राहुल गांधी ने कहा RAF और दिल्ली पुलिस दोनों अमित शाह के अंदर आती है

संसद में अमित शाह को छात्रों पर हुए जुल्म के लिए जिम्मेदार ठहराने पर राहुल गांधी ने कहा, “छात्रों पर हिंसा दिल्ली पुलिस और RAF (Rapid Action Force) ने की है- ये दोनों ही गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करते हैं। मैंने 25 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूछा था
1. क्या आपने छात्रों पर लीथल फोर्स इस्तेमाल करने के ऑर्डर दिए?
2. सादे कपड़ों में छात्रों को लाठियों से मारने वाले लोग कौन थे? लेकिन सवालों का कोई जवाब नहीं मिला.
इसलिए ये साफ है या तो अमित शाह जिम्मेदार हैं या फिर वो नाकारा है. दोनों ही स्थिति में उन्हें बरखास्त करना चाहिए. ”

LoP को पार्लियामेंट में बोलने नहीं दिया गया- राहुल गांधी

इंदिरा भवन में प्रेस से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट प्रोटेस्टर्स पर सिक्योरिटी एक्शन के बारे में यूनियन होम मिनिस्टर अमित शाह से जवाब मांगने के बाद उन्हें पार्लियामेंट में बोलने नहीं दिया गया.
उनसे कहा गया कि आप माफी मांगो बोलने देंगे जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया.

‘धरने पर बैठे स्टूडेंट्स पर हमले को लेकर चिंतित हूं’- राहुल गांधी

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए, कांग्रेस MP और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह धरने पर बैठे स्टूडेंट्स पर “हमले” को लेकर “चिंतित” हैं.
राहुल ने कहा, “वे फेशियल रिकग्निशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें धमका रहे हैं, और बजरंग दल का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया जा रहा है और उन्हें पीटा जा रहा है. इसीलिए मैं आज यहां खड़ा हूं, क्योंकि मैं इस ओर ध्यान खींचना चाहता हूं, और मैं चाहता हूं कि हर एक स्टूडेंट और उनके माता-पिता को पता चले कि सरकार ऐसा कर रही है.”

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान क्या हुआ

बुधवार को लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर राहुल गांधी के भाषण के दौरान हाई ड्रामा हुआ. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि होम मिनिस्टर अमित शाह ने एग्जाम में गड़बड़ी का विरोध कर रहे स्टूडेंट्स पर पेलेट चलाने का ऑर्डर दिया था. NDA नेताओं ने उनकी बातों पर कड़ा रुख अपनाया और माफी की मांग की, क्योंकि उन्होंने उनकी बातों को सरकार के खिलाफ सिर्फ आरोप बताया.
इस पर गांधी ने कहा कि फोर्स इस्तेमाल करने का अधिकार सिर्फ होम मिनिस्टर ही दे सकते हैं. हंगामे के कारण स्पीकर ने पहले दोपहर 2:30 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी. जैसे ही हाउस दोबारा शुरू हुआ, इसे दो मिनट के अंदर दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
इसके बाद, लोकसभा ने एंटी-पेपर लीक बिल पर सरकार की ओर से मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपनी बात रखी और बिल को वॉयस वोट से पास कर दिया. इस बीच, राज्यसभा में वंदे मातरम बिल भी पास हो गया, क्योंकि विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था.

‘प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई गई’; जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि NEET मामले के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कोई गोली नहीं चलाई गई. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था.
सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “पहली और बुनियादी बात यह है कि उन्हें पता होना चाहिए कि जब पहली बार में कोई गोली नहीं चलाई गई, तो आदेश देने का सवाल ही नहीं उठता.”
सिंह ने शाह का पुरजोर बचाव करते हुए कहा, “कोई गोली नहीं चलाई गई, सिर्फ आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया.”

ये भी पढ़ें-Parliament LIVE: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास हुआ, राहुल गांधी को भाषण पूरा नहीं करने दिया गया

Latest news

Related news