“छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?”-राहुल गांधी का गृह मंत्री अमित शाह से सीधा सवाल, बिहार में AK-47 के इस्तेमाल पर भी भड़के

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने गृह मंत्री को पत्र लिखा पूछा है कि, “छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?”

Rahul Gandhi का अमित शाह को पत्र

छात्र आंदोलन पर हुई बर्बर कार्रवाई को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा, राहुल ने अपने पत्र को एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा-“छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?”
राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा, “प्रिय श्री अमित शाह,
मैं 20 जुलाई, 2026 को दिल्ली में शांति से प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स पर हुए बेरहमी से हमले की जवाबदेही की मांग करने के लिए लिख रहा हूं.
हमारे स्टूडेंट्स एक फेयर और अकाउंटेबल एजुकेशन सिस्टम की मांग कर रहे थे. उनकी बात सुनने के बजाय, सिक्योरिटी फोर्स ने उन पर बिना सोचे-समझे फोर्स का इस्तेमाल किया, जिसमें जानलेवा हथियार और आंसू गैस शामिल थे. सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. महिला स्टूडेंट्स पर पुलिसवालों ने हमला किया है, जिसमें जानबूझकर उनके प्राइवेट पार्ट्स को निशाना बनाना भी शामिल है.”


राहुल गांधी ने अपने पत्र में पेलेट गन के इस्तेमाल का जिक्र किया, उन्होंने लिखा, “ सबसे चौंकाने वाला जानलेवा पेलेट गन का इस्तेमाल रहा है. मीडिया और सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स में साफ तौर पर दिखाया गया है कि एक जर्नलिस्ट समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. मैं 19 साल के स्टूडेंट साहिल लोचब से मिला, जो अब बहुत दर्द में है और पेलेट गन से गोली लगने की वजह से उसकी एक आंख जाने की संभावना है.”

अमित शाह से राहुल गांधी के दो सवाल

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने अपने पत्र में अमित शाह से दो सवाल भी पूछे, उन्होंने लिखा, “ दिल्ली में तैनात सिक्योरिटी फोर्स आखिरकार आपको ही जवाबदेह हैं, इसलिए मैं पूछता हूं:
1. होम मिनिस्टर के तौर पर, क्या आपने स्टूडेंट्स के खिलाफ पेलेट गन समेत जानलेवा फोर्स के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी? अगर नहीं, तो किसने दी?
2. क्या सादे कपड़ों में स्टूडेंट्स को लाठियों से पीटते दिख रहे लोग पुलिसवाले हैं या वॉलंटियर? उनके डिप्लॉयमेंट को किसने ऑथराइज़ किया?”

किसी भी डेमोक्रेसी के लिए शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट बहुत ज़रूरी है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने पत्र के आखिर में लोकतंत्र में आंदोलन की कितना महत्वपूर्ण है इसपर जोर देते हुए लिखा, “ किसी भी डेमोक्रेसी के लिए शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट बहुत ज़रूरी है. प्रोटेस्टर्स की सुरक्षा करना और बातचीत से उनकी शिकायतों को सुलझाना सरकार की ज़िम्मेदारी है. इस तरह की बेरहम हिंसा हर नॉर्म को खत्म कर देती है, और इससे देश में गुस्सा है. युवा और स्टूडेंट, हमारे देश का भविष्य, जवाब और अकाउंटेबिलिटी मांग रहे हैं. उनकी आवाज़ सुनी जाएगी.”

बिहार में छात्रों पर AK-47 के इस्तेमाल पर भी भड़के राहुल गांधी

इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्टूडेंट प्रोटेस्टर्स से निपटने के तरीके को लेकर सरकार पर निशाना साधा और इसे “स्टूडेंट्स के खिलाफ पूरी तरह जानलेवा” बताया. समाचार चैनल आजतक की एक खबर को टैग करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी X पर एक पोस्ट में लिखा,
“छात्रों के ख़िलाफ़ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है. खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है. मोदी जी, कहाँ गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है.”

राहुल गांधी ने आगे लिखा, “दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली- हर जगह पैटर्न एक ही है. पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है. सुधार इनके बस का नहीं है. अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज़ दबाएगी. मोदी जी, देश के छात्रों से माफ़ी मांगिए. और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन्हें कुचला है उनपर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं.”

ये भी पढ़ें-प्रधान का NDA ने किया ज़ोरदार स्वागत; एंटी-पेपर लीक बिल पेश होने के बाद LS स्थगित

Latest news

Related news