बुधवार को विपक्ष संसद में काले कपड़े पहन के पहुंचा. उसने संसद परिसर Parliament में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए प्रदर्सन भी किया और लोक सभा और राज्य सभा में छात्रों के मुद्दों पर सरकार से सवाल मांगते हुए हंगामा भी जिसका परिणाम ये हुआ की सरकार ने दोनों सदनों को 12 बजे तक के लिए स्थागित कर दिया. हलांकि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वो किसी भी मुद्दे पर कितनी भी देर बहस कराने को तैयार है लेकिन प्रश्नकाल के बाद
”धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”
BJP सरकार की काली करतूतों के खिलाफ विपक्ष के सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
📍दिल्ली pic.twitter.com/h3GSMyc4io
— Congress (@INCIndia) July 22, 2026
Parliament: हमारे साथ जो हुआ, वह irrelevant है-प्रियंका गांधी
मंगलवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर जो सांसदों और नेता विपक्ष के साथ बदसलूकी हुई उसपर जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हमारे साथ जो हुआ, वह irrelevant है लेकिन छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की जायज मांगें हैं और वे अपना अधिकार मांग रहे हैं. वे सिस्टम में बदलाव चाहते हैं. पेपर लीक बार-बार हो रहा है. सरकार नौकरी भी नहीं दे पा रही है. युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है. शांतिपूर्ण विरोध अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों के साथ सड़क पर और संसद में जो हो रहा है- वह अलोकतांत्रिक है. सदन में विपक्ष को चर्चा नहीं करने दी जाती. जब हम स्पीकर से बात करते हैं तो वे कहते हैं कि वे इस बारे में सरकार से बात करेंगे. असल में लोकतंत्र बचा ही नहीं है.”
हमारे साथ जो हुआ, वह irrelevant है लेकिन छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत?
छात्रों की जायज मांगें हैं और वे अपना अधिकार मांग रहे हैं। वे सिस्टम में बदलाव चाहते हैं।
पेपर लीक बार-बार हो रहा है। सरकार नौकरी भी नहीं दे पा रही है। युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।… pic.twitter.com/g99BRf3pVM
— Congress (@INCIndia) July 22, 2026
मोदी सरकार में सांसदों के प्रति कोई सम्मान नहीं है-खरगे
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, ”मैंने कल ही कहा है कि यह लोकतांत्रिक सरकार नहीं है. ये तानाशाह सरकार है. मोदी सरकार में सांसदों के प्रति कोई सम्मान नहीं है. वे नियमों के अनुसार विरोध करने वालों को भी परेशान करते हैं. BJP-RSS के लोग बिना बैज के पुलिस के बीच काम करते हैं. ये लोग अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों और कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं. छात्रों के साथ अगर ये सरकार हमारे वरिष्ठ नेताओं को कुचलने की कोशिश करेगी तो देश में लाखों लोग खड़े होंगे, फिर ये नियंत्रित नहीं कर पाएंगे. फिर ये सरकार पछताएगी कि उन्होंने राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और बाक़ी नेताओं के साथ ऐसा क्यों किया. मगर हम डरेंगे नहीं, हम लड़ते रहेंगे. कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के लोग लड़ाई जारी रखेंगे.
मैंने कल ही कहा है कि यह लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। ये तानाशाह सरकार है।
मोदी सरकार में सांसदों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। वे नियमों के अनुसार विरोध करने वालों को भी परेशान करते हैं।
BJP-RSS के लोग बिना बैज के पुलिस के बीच काम करते हैं। ये लोग अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों और… pic.twitter.com/A1KazKJ1rW
— Congress (@INCIndia) July 22, 2026
एक तरफ जहां सरकार धीरे-धीरे छात्रों और विपक्ष से संवाद के रास्ते खोलती नज़र आ रही है वहीं विपक्ष और छात्र अब अपनी शर्तों पर संवाद करने की मांग करने लगे हैं.

