नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस की बदसलूकी, पीएम आवास के सामने से जबरन हटाए गए प्रियंका, अखिलेश समेत विपक्ष के सभी नेता

Rahul Gandhi Protest: प्रधानमंत्री के सरकारी घर 7, लोक कल्याण मार्ग के बाहर पुलिस द्वारा विपक्ष के नेता और कांग्रेस MP राहुल गांधी Rahul Gandhi के साथ बदसलूकी की तस्वीरें सामने आ रही है. मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे जब पुलिस ने उनको और कांग्रेस के बाकी नेताओं को डिटेन किया और पीएम आवास के बाहर की सड़क की साफ कराई. सोमवार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी और विपक्ष PM नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की.

राहुल गांधी के साथ पुलिस की बदसलूकी

कांग्रेस ने पुलिस के एक्शन की तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें राहुल गांधी जमीन पर लेटे नज़र आ रहे और पुलिस उन्हें उठाने की कोशिश करते खींचते नज़र आ रही है. कांग्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “मोदी की तानाशाही देखिए. देश के नेता विपक्ष के साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है. शर्मनाक!”

प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी हिरासत में लिए गए

राहुल गांधी के साथ ही पुलिस ने प्रियंका गांधी और अखिलेश समेत कांग्रेस के सभी सांसदों और विपक्ष के नेताओं को भी हिरासत में लिया.

प्रधानमंत्री बाहर आओ… कांग्रेस सांसदों ने लगाए नारे

इससे पहले सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और सांसद प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाते नज़र आए. वो प्रधानमंत्री मोदी को बाहर आने और बात करने के लिए कह रहे थे.

राहुल गांधी की जनता से अपील, हमारे धरने में शामिल हों

इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर जनता से धरने में पहुंचने की अपील की. राहुल ने लिखा, “छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.”
छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए -…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026

Rahul Gandhi Protest: केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे थे मनाने

मामले से जुड़े लोगों ने HT को बताया कि प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि सरकार बुधवार को छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है.
हालांकि, पता चला है कि कांग्रेस एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर PM नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की अपनी मांग पर अड़ी हुई है.

ये भी पढ़ें-जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए…हमारे धरने में शामिल हों-राहुल गांधी ने की जनता से अपील

Latest news

Related news