कार्तिक आर्यन-ममूटी बने बेस्ट एक्टर,यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस,’आर्टिकल 370′ सर्वश्रेष्ठ फिल्म

72nd National Film Awards announced : नई दिल्ली में शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards 2026) के विजेताओं की घोषणा कर दी. भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल इस सम्मान के तहत वर्ष 2024 में रिलीज हुई फिल्मों और कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

72nd National Film Awards announced 

इस बार कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और मलयालम सुपरस्टार ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. वहीं यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया.

सबसे बड़ा सम्मान बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘आर्टिकल 370’ को मिला. फिल्म ने अभिनय के साथ-साथ संगीत निर्देशन सहित कई श्रेणियों में भी सफलता हासिल की.

इन फिल्मों और कलाकारों को भी मिला सम्मान

  • बेस्ट डायरेक्टर: आनंद एल राय (एकता का प्रतिक)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: संजय मिश्रा (भक्षक)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: सचना नामिदास (महाराजा)
  • बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म: श्रीकांत
  • बेस्ट तमिल फिल्म: रायन
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म: कमेटी कुल्लु
  • बेस्ट मराठी फिल्म: मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
  • बेस्ट मलयालम फिल्म: फेमिनिची फातिमा
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म: मिथिया
  • बेस्ट बंगाली फिल्म: चलचित्र एखोन
  • बेस्ट असमी फिल्म: जुईफूल
  • बेस्ट ओड़िया फिल्म: लहरी
  • बेस्ट गढ़वाली फिल्म: ढोली
  • बेस्ट गुजराती फिल्म: मारान
  • बेस्ट मणिपुरी फिल्म: सुनिता

तकनीकी श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन

तकनीकी पुरस्कारों में ‘स्त्री 2’ के गीत ‘आज की रात’ के लिए विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफी का सम्मान मिला. मनोज मुंतशिर को ‘जाने दो’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार चुना गया. शाश्वत सचदेव को ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार मिला.

इसके अलावा ‘पुष्पा 2’ को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन और बेस्ट स्क्रीनप्ले, जबकि ‘कल्कि 2898 AD’ को बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. ‘भूल भुलैया 3’ को बेस्ट साउंड डिज़ाइन के सम्मान से नवाजा गया।

अन्य प्रमुख पुरस्कार
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: राम-नामी (हिंदी)
  • बेस्ट ऐतिहासिक फिल्म: काकोरी (हिंदी)
  • बेस्ट आर्ट एंड कल्चर फिल्म: मैं निदा (हिंदी)
  • बेस्ट नॉन फीचर फिल्म: भंगार (मराठी-इंग्लिश)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: रवि राज मुर्मू
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक: संजीव श्रीवास्तव
कैसे हुआ फिल्मों का चयन?

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए केवल उन फिल्मों पर विचार किया गया जिन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से प्रमाणन प्राप्त हुआ था. विजेताओं का चयन 11 सदस्यीय जूरी ने किया, जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जयराज ने की। जूरी ने देशभर से आई फिल्मों की समीक्षा के बाद विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया.

भारतीय सिनेमा के इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों ने एक बार फिर विभिन्न भाषाओं की फिल्मों और कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर भारतीय फिल्म उद्योग की विविधता और उत्कृष्टता को रेखांकित किया.

Latest news

Related news