Iran Bushehr Nuclear Plant तेहरान : ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट (Bushehr Nuclear Power Plant) पर कथित अमेरिकी हमले की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को ईरान ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (AEOI) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि बुशहर परमाणु संयंत्र पर कोई हमला नहीं हुआ है और वहां सभी गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं.
संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें. इस बीच सोशळ मीडिया पर लगातार दावे किये जा रहे हैं कि अमेरिका के हमले से बुशहर न्यूक्लियर प्लांट क्षतिग्रस्त हुआ है.
@SoarAtlas 🚨 Satellite imagery dated July 12 appears to show damage to a building inside Iran’s Bushehr Nuclear Power Plant complex, close to the operating reactor, following recent U.S. strikes in the region.
The imagery does not confirm that the reactor or critical nuclear… pic.twitter.com/5AS03FI2By
— MizarVision Watcher (@MizarVision) July 13, 2026
Iran Bushehr Nuclear Plant : AEOI ने क्या कहा?
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के अनुसार, बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पूरी तरह सुरक्षित है. संयंत्र के सभी तकनीकी और सुरक्षा सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं तथा बिजली उत्पादन समेत सभी आवश्यक गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी हैं.
संगठन ने स्पष्ट किया कि प्लांट के संचालन में किसी प्रकार की रुकावट या नुकसान नहीं हुआ है और वहां तैनात कर्मचारी नियमित रूप से अपना कार्य कर रहे हैं.
Reports of a violent explosion in Bushehr, Iran, are circulating alongside this video. Iranian state media claims a military site near the nuclear plant perimeter was hit by a US-Israeli projectile, though US sources have disputed direct involvement. The nuclear plant itself is… pic.twitter.com/vK6aECZM55
— NYC News 24 🗞️ (@NYCNews24) July 13, 2026
सोशल मीडिया पर कैसे फैली अफवाह?
हाल के दिनों में सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर ऐसे दावे वायरल हुए थे कि अमेरिका ने बुशहर परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया है. इन दावों के बाद क्षेत्र में संभावित परमाणु खतरे को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई थी.
हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इन सभी दावों को भ्रामक और निराधार बताते हुए कहा कि संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित है.
ईरान के परमाणु ठिकाने पहले भी रहे हैं निशाने पर
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बना हुआ है. देश के प्रमुख परमाणु केंद्रों में नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी, फोर्डो फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट और इस्फ़हान न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर शामिल हैं.
जून 2025 में ईरान और इजरायल के बीच बढ़े सैन्य तनाव के दौरान इजरायल ने ईरान के कई परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे. इसके बाद अमेरिका ने भी कुछ परमाणु स्थलों पर सैन्य कार्रवाई की थी. उस समय अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने पुष्टि की थी कि कुछ परमाणु स्थलों को नुकसान पहुंचा था, हालांकि बड़े पैमाने पर रेडिएशन रिसाव के तत्काल संकेत नहीं मिले थे.
फिलहाल बुशहर संयंत्र सुरक्षित
ईरान के ताजा आधिकारिक बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमले की वायरल खबरों की पुष्टि नहीं हुई है. ईरानी सरकार का कहना है कि संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित है और वहां सभी संचालन सामान्य रूप से जारी हैं. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम और पश्चिमी देशों के साथ उसका विवाद अभी भी वैश्विक राजनीति का अहम मुद्दा बना हुआ है.

