CM योगी गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’, 35 करोड़ पौधों का बनेगा रिकॉर्ड

UP Plantation Drive 2026 लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को नई गति देने के लिए योगी सरकार 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधों के पौधरोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन करेगी. इस राज्यव्यापी अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी आयोजन न होकर जनभागीदारी का उत्सव बने, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए.

UP Plantation Drive 2026 : जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा महाअभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पौधरोपण अभियान को जनसहभागिता के साथ मनाया जाए. इसी के तहत प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक तथा विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में पहुंचकर पौधरोपण करेंगे.

मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक भी गोरखपुर में पौधरोपण महायज्ञ में भाग लेंगे.

उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी करेंगे पौधरोपण

राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

  • केशव प्रसाद मौर्य – झांसी
  • ब्रजेश पाठक – लखनऊ
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी – लखनऊ

केंद्रीय मंत्री भी बनेंगे हरित अभियान का हिस्सा

योगी सरकार के इस महाअभियान में कई केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग जिलों में पौधरोपण करेंगे.

  • जयंत चौधरी – बागपत
  • जितिन प्रसाद – पीलीभीत
  • अनुप्रिया पटेल – मिर्जापुर
  • एसपी सिंह बघेल – आगरा
  • कीर्तिवर्धन सिंह – गोंडा
  • बीएल वर्मा – बदायूं
  • कमलेश पासवान – देवरिया
  • पंकज चौधरी – लखनऊ
प्रदेश सरकार के मंत्री इन जिलों में करेंगे पौधरोपण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार के मंत्री अपने-अपने निर्धारित जनपदों में पौधरोपण करेंगे.

प्रमुख मंत्रियों में शामिल हैं—

  • सूर्य प्रताप शाही – देवरिया
  • सुरेश खन्ना – शाहजहांपुर
  • स्वतंत्र देव सिंह – जालौन
  • आशीष पटेल – मिर्जापुर
  • भूपेंद्र चौधरी – मुरादाबाद
  • योगेंद्र उपाध्याय – आगरा
  • बेबी रानी मौर्य – एटा
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी – मथुरा
  • जयवीर सिंह – फिरोजाबाद
  • धर्मपाल सिंह – बरेली
  • नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ – प्रयागराज
  • अनिल राजभर – चंदौली
  • राकेश सचान – कानपुर नगर
  • ए.के. शर्मा – आजमगढ़
  • संजय निषाद – अंबेडकरनगर
  • ओमप्रकाश राजभर – गाजीपुर
  • दारा सिंह चौहान – मऊ
  • सुनील कुमार शर्मा – नोएडा
  • मनोज पांडेय – प्रतापगढ़
  • अनिल कुमार – बिजनौर

इसके अलावा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अन्य राज्यमंत्री भी विभिन्न जिलों में पौधरोपण कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।

आयोगों और बोर्डों के अध्यक्ष भी निभाएंगे अहम भूमिका

राज्य सरकार ने विभिन्न आयोगों और निगमों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों में पौधरोपण के लिए नामित किया है।

इनमें प्रमुख रूप से—

  • बबिता चौहान – बदायूं
  • बैजनाथ रावत – श्रावस्ती
  • श्याम बिहारी गुप्ता – हमीरपुर
  • राजेश वर्मा – लखीमपुर खीरी
  • कमलावती सिंह – मैनपुरी
  • राकेश गर्ग – कासगंज
  • कुमकुम धर – बलरामपुर
  • अपर्णा यादव – उन्नाव
  • चारू चौधरी – संतकबीरनगर
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगा नया विस्तार

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रही है. सरकार का लक्ष्य इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना है ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण से जुड़ें और उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने में योगदान दें.

35 करोड़ पौधों के साथ बनेगा नया रिकॉर्ड

12 जुलाई को आयोजित होने वाला यह पौधरोपण महायज्ञ देश के सबसे बड़े वृक्षारोपण अभियानों में शामिल होगा. राज्य सरकार का लक्ष्य 35 करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन, जैव विविधता के संरक्षण और हरित आवरण में उल्लेखनीय वृद्धि करना है.

Latest news

Related news