PM Modi Melbourne : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान गुरुवार को मेलबर्न में भारतीय समुदाय के एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित किया. करीब 30 हजार से अधिक भारतीयों की मौजूदगी वाले इस मेगा इवेंट में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी शामिल हुए. पूरे स्टेडियम में “मोदी-मोदी” के नारों की गूंज सुनाई दी.
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि “धमाके आतंकी अड्डे पर हुए, लेकिन उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी.” उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति और निर्णायक कार्रवाई का संदेश दोहराया.
PM Modi mentions Operation Sindoor at diaspora event in Australia 🔥
“You saw the demo — blasts were happening at terror camps but the echo of the operation was heard across the world. Don’t you feel proud of this strike on terror?” 💥💥pic.twitter.com/aJA78ceaBd
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 9, 2026
PM Modi Melbourne:ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने किया गर्मजोशी से स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने मोदी को “ऑस्ट्रेलिया का सच्चा दोस्त” बताते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की मित्रता दो मजबूत लोकतंत्रों के साझा मूल्यों का प्रतीक है.
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत के लिए अल्बनीज का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मेलबर्न के लोगों से मिलने का लंबे समय से इंतजार था. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “मेलबर्न ने मैदान मार लिया है, यह शो पूरी तरह हाउसफुल है.”
Thank you for joining me in Melbourne tonight @narendramodi.
Our Indian community has contributed so much to the story of modern Australia.
And it’s made our country a better place.
Tonight we celebrated the special relationship between Australia and India. pic.twitter.com/slM3P33XBO
— Anthony Albanese (@AlboMP) July 9, 2026
भारतीय समुदाय ने मजबूत किए दोनों देशों के रिश्ते
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं और इसमें यहां रहने वाले भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
उन्होंने कहा कि मेलबर्न एक ऐसा शहर है जहां एक ही दिन में चार मौसम देखने को मिल जाते हैं, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और उत्सवों से इस शहर को और भी जीवंत बना दिया है. उन्होंने कहा कि मेलबर्न और उसके आसपास कई ऐसे इलाके हैं जिन्हें लोग ‘लिटिल इंडिया’ या ‘मिनी इंडिया’ के नाम से जानते हैं.
PM Modi & PM Albanese arrive at Marvel Stadium in Melbourne for a Diaspora Event https://t.co/aApbdAFGz1 pic.twitter.com/z8ZgNjtFUm
— Siddhant Mishra (@siddhantvm) July 9, 2026
भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां प्रेम, संस्कृति और अपनापन लेकर जाते हैं.
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का दूध हो सकता है, लेकिन उससे बनने वाली चाय भारतीय अंदाज की होती है. दाल ऑस्ट्रेलिया की हो सकती है, लेकिन उसका तड़का भारतीय मसालों से ही लगता है.
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में आजकल भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय सप्ताहांत में सत्यनारायण कथा, गुरुद्वारों में अरदास, भरतनाट्यम, भांगड़ा और क्रिकेट जैसे आयोजनों के जरिए अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं.
भारत बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत अब अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और गगनयान मिशन के जरिए अंतरिक्ष में भारतीय मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है.
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार बन चुका है और देश के 99 प्रतिशत जिले 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं.
‘Grow More, Achieve More’ का दिया मंत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय के साथ मिलकर “Grow More, Achieve More” का नारा भी लगाया.
उन्होंने कहा कि भारत 140 करोड़ सपनों और आकांक्षाओं वाला देश है. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अब लक्ष्य दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बनना है. उन्होंने कहा कि यही नए भारत की प्रेरणा है—“Grow More, Achieve More.”
भारतीयों पर जताया गर्व
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों पर गर्व है. उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और संस्कारों से न केवल ऑस्ट्रेलिया के विकास में योगदान दिया है बल्कि दोनों देशों के रिश्तों को भी नई मजबूती प्रदान की है.

