Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News UPTET 2026 अभ्यर्थी शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, परीक्षा वाले...

UPTET 2026 अभ्यर्थी शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, परीक्षा वाले दिन मिलेगी विशेष छुट्टी

0
8
UPTET 2026
UPTET 2026

UPTET 2026 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में  योगी सरकार ने UPTET-2026 में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब बेसिक शिक्षा विभाग के वे शिक्षक, जो 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में अभ्यर्थी के रूप में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा के दिन विशेष अवकाश (Special Leave) प्रदान किया जाएगा.

सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र शिक्षक अपनी सेवा संबंधी जिम्मेदारियों के कारण शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रहे. इससे शिक्षकों को बिना किसी प्रशासनिक बाधा के परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

UPTET 2026  के लिए शासन ने जारी किए निर्देश

विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा शिक्षा निदेशक (बेसिक) को जारी पत्र में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को UPTET-2026 का आयोजन किया जाएगा. चूंकि बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यरत शिक्षक भी इस परीक्षा में अभ्यर्थी हैं, इसलिए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद उन्हें परीक्षा दिवस पर विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया गया है.

जिलों में भी होगा सख्ती से पालन

शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही शासनादेश की प्रति स्कूल शिक्षा महानिदेशकउत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव तथा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को भेजी गई है, ताकि पात्र शिक्षकों को समय पर विशेष अवकाश उपलब्ध कराया जा सके.

शिक्षकों के व्यावसायिक विकास पर सरकार का जोर

प्रदेश सरकार का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास आवश्यक है. इसी सोच के तहत UPTET-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक परेशानी न हो, इसके लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है.

योगी सरकार के इस फैसले से हजारों सेवारत शिक्षकों को राहत मिलेगी और वे बिना किसी तनाव के शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होकर अपने करियर को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे.