CM Yogi Moradabad (मुरादाबाद): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद दौरे के दौरान विकास कार्यों के बीच एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के बीच सबसे खास पल तब आया, जब मुख्यमंत्री ने ‘श्री राम वाटिका’ का उद्घाटन किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी से नहीं, बल्कि दो नन्ही बच्चियों वांची और आची के हाथों कराया.
#WATCH | Moradabad: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, along with two young girls, inaugurated ‘Shri Ram Vatika’ in Moradabad today
One of the girls had met the Chief Minister during a Janata Darshan (public grievance redressal) programme a few months ago, seeking admission to a… pic.twitter.com/Laf11SP3ca
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2026
CM Yogi Moradabad : वांची से जुड़ी है एक प्रेरक कहानी
छह वर्षीय वांची और उसकी छोटी बहन आची का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ाव काफी खास है. वर्ष 2025 में वांची के पिता अमित कुमार अपनी बेटी के स्कूल में दाखिले को लेकर लंबे समय से परेशान थे. कई प्रयासों के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्या रखी थी.
मुख्यमंत्री ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इसके बाद आरटीई (RTE) के तहत कुछ ही घंटों में वांची का दाखिला मुरादाबाद के प्रतिष्ठित सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में सुनिश्चित हो गया. इस त्वरित कार्रवाई ने परिवार की बड़ी चिंता दूर कर दी थी.
एक साल बाद फिर मिला स्नेह और सम्मान
अब एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वांची-आची की मुलाकात ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. श्री राम वाटिका के उद्घाटन समारोह में जब दोनों बच्चियां मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं, तो उन्होंने पूरे स्नेह के साथ उन्हें अपने पास बुलाया और उन्हीं के हाथों फीता कटवाकर वाटिका का लोकार्पण कराया.
यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायी बन गया. बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, जबकि उपस्थित लोगों ने भी इस पल की सराहना की.
विकास के साथ संवेदनशीलता का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कदम ने यह संदेश भी दिया कि विकास परियोजनाओं के साथ समाज के बच्चों को सम्मान और प्रोत्साहन देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. वांची और आची के हाथों श्री राम वाटिका का लोकार्पण समारोह का सबसे यादगार क्षण बन गया और उपस्थित लोगों ने इसे मुख्यमंत्री के स्नेहपूर्ण व्यवहार का प्रतीक बताया.

