NEET Re Exam के लिए रेलवे की बड़ी पहल, छात्रों की सहूलियत के लिए चलेगी 9 स्पेशल ट्रेन

NEET Re Exam Special Train : पटना : NEET Re Exam 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है. पूर्व मध्य रेल (ECR) ने 21 जून को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 9 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. रेलवे का उद्देश्य छात्रों को उनके परीक्षा केंद्रों तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाना है.

पूर्व मध्य रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के मद्देनजर विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, ताकि छात्रों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत टाइम टेबल भी जारी कर दिया है.

NEET Re Exam Special Train : : इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चन्द्र ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन पटना-दरभंगा, पटना-गया, दानापुर-झाझा, झाझा-दानापुर, पटना-बक्सर, बक्सर-पटना, वाराणसी-पटना, रांची-डाल्टनगंज और रांची-धनबाद रूट पर किया जाएगा.

रेलवे का कहना है कि परीक्षा के समय को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की समय-सारिणी तैयार की गई है, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी देरी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें. इससे सड़क मार्ग पर भीड़ कम होगी और छात्रों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.

9 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल

ट्रेन संख्यारूटप्रस्थान समय
08603रांची – धनबादशाम 6:30 बजे
08631रांची – डाल्टनगंजशाम 7:15 बजे
04208वाराणसी – पटनाशाम 5:45 बजे
03212बक्सर – पटनासुबह 6:30 बजे
03213पटना – बक्सरशाम 6:20 बजे
03214झाझा – दानापुरसुबह 3:40 बजे
03215दानापुर – झाझाशाम 6:15 बजे
03216पटना – गयासुबह 6:00 बजे
03211पटना – दरभंगासुबह 4:30 बजे

Latest news

Related news