DELHI: कोर्टरूम के अंदर वकीलों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, दी धमकी कहा जो भी नबी करीम पुलिस स्टेशन से आएगा, यही अंजाम होगा

दिल्ली : 

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में घुस कर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है . बताया जा रहा है कि कुछ वकीलों ने तीस हजारी कोर्ट परिसर के कोर्टरूम में घुसकर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की है. बताया जा रहा है कि एक वकील के खिलाफ नबी करीम थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसका विरोध करते हुए उन वकीलों ने बीते सप्ताह कोर्टरूम में मौजूद नायब कोर्ट की पिटाई कर दी थी. नायब कोर्ट दिल्ली पुलिस का ही एएसआई है, जो नबी करीम थाने का काम कोर्ट में देखता था.

पुलिस के मुताबिक, एएसआई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. एएसआई ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि वह कोर्ट रूम के अंदर बैठ कर अपना काम कर रहे थे. जब 10-12 वकील अंदर घुसे और उन्होंने धमकाते हुए पूछा कि नबी करीम थाने का नायब कोर्ट कौन है? जब एएसआई ने जवाब दिया कि वह है तो वकीलों ने वहीं कोर्टरूम में मारपीट शुरू कर दी. फिर उसको कोर्ट रूम से बाहर घसीटते हुए ले कर आए और गैलरी में भी उसके साथ मारपीट की और धमकी दी. इस मामले में  वकील के खिलाफ नबी करीम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इसी मामले में वकीलों ने कहा कि नबी करीम थाने का जो भी स्टाफ आएगा, उसका यही अंजाम होगा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Latest news

Related news