Saturday, February 21, 2026

राहुल गांधी के सावरकर बयान से भड़के उद्धव, कहा सावरकर हमारे आदर्श हैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं

दिल्ली :  राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद देश की तमाम विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी के समर्थन में सामने आई . महाराष्ट्र में महाअघाड़ी का हिस्सा बनने वाले उद्धव ठाकरे ने भी राहुल गांधी के सवाल का समर्थन किया और जांच के नाम पर केंद्रीय एजेंसियों के काम करने पर सवाल उठाया है लेकिन अब उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि उनका नाम सावरकर नहीं गांधी है.

सावरकर हमारे आदर्श हैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

इस बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि -‘राहुल गांधी को मेरा यही कहना है की ये लड़ाई जो है ये लोकशाही की लड़ाई है,राहुल से यही कहना चाहूंगा की सावरकर का अपमान ना करे,सहन नही करेंगे’. उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर के बारे में कहा कि सावरकर क्या थे,हम केवल पढ़ सकते हैं.वीर सावरकर ने 14 साल तक जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं.यह बलिदान का एक रूप है.

उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के तमाम सवालों का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल ने जो सवाल पूछा है वो अच्छा है. सरकार के पास उसका जवाब नहीं है. हमने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया और उसमें संजय राउत ने हिस्सा भी लिया.उसने एक अच्छा प्रश्न पूछा की 20 हजार करोड़ रुपया किसके है,लेकिन सरकार के पास उसका जवाब नही है.

राहुल गांधी को यही कहूंगा की हम एक साथ आए है,देश की लोकशाही और संविधान बचाने के लिए आए है।महा विकास अघाड़ी (MVA) तीन दलों- सेना (UBT),कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाया गया था और इसके लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी था,लेकिन आपको जानबूझकर उकसाया जा रहा है,अगर हम इस समय को बर्बाद होने देंगे,तो लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. 2024 आखिरी चुनाव होगा.

सरकार कर रही है एजेंसियों का दुरुपयोग

उद्धव ठाकरे ने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है .विपक्षी अगर बीजेपी सरकार की आलोचना करते हैं,तो उन्हें राष्ट्र-विरोधी कहा जाता है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं.लेकिन बीजेपी नेता विपक्ष के नेताओं को गालियां देते है,उन पर तरह-तरह के मुकदमे ठोंकते रहते हैं.

महाराष्ट्र में अनिल देशमुख के 6 साल की पोती से हुई पूछताछ- उद्धव ठाकरे

केंद्रीय एजेंसी ने एनसीपी के नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की छह साल की पोती से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की और यहां तक ​​कि लालू प्रसाद यादव की गर्भवती बहू से तब तक पूछताछ की गई जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। यदि आप सत्ता में बैठे लोगों की आलोचना करते हैं,तो पुलिस आपके पीछे होगी,ये मुझपर हिंदुत्व छोड़ने की बात करते है,ये कैसा इनका हिंदुत्व ?

उद्धव ने कहा कि बीजेपी मतलब सबसे बेईमान पार्टी है,जिसमें सभी भ्रष्ट लोग शामिल हो रहे हैं,बीजेपी के अपने नेताओं का कहना है कि यह वाशिंग मशीन की तरह है,जहां सभी साफ हो जाते हैं।

Latest news

Related news