Jevar Airport News लखनऊ : जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद के दौरान क्षेत्र में हुए विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था और बढ़ती सुविधाओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. किसानों ने कहा कि जेवर में आज जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह पहले कभी नहीं देखा गया. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि “मोदी जी ने भारत और योगी जी ने उत्तर प्रदेश बदल दिया.”
Lucknow, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath interacts with farmers who contributed land for the construction of Noida International Airport at Jewar pic.twitter.com/e7zbgK4GO4
— IANS (@ians_india) June 15, 2026
Jevar Airport News:सीएम से मिलने हवाई जहाज से आये किसान
जेवर एयरपोर्ट से पहली बार विमान में बैठकर लखनऊ पहुंचे किसानों के लिए यह यात्रा भावनात्मक और ऐतिहासिक अनुभव रही। किसानों ने कहा कि जिस जमीन पर कभी वे खेती किया करते थे, आज उसी जमीन से उड़ान भरते विमान प्रदेश के बदलते भविष्य की नई कहानी लिख रहे हैं.
History made at Jewar! 🛫 Noida International Airport is officially OPEN for commercial flights!
In a beautiful gesture, the inaugural @IndiGo6E flight to Lucknow carried 170 local farmers (including 20 women) who contributed their land for the airport.#JewarTakesOff pic.twitter.com/qsOJc2EKzj
— Kapadia CP (@Ckant72) June 15, 2026
“यह बाबाजी का राज है, कोई पैसा नहीं छीन सकता”
किसान हंसराज ने मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले हालात अलग थे. उन्होंने बताया कि एक समय गांव की एक वृद्ध महिला की पेंशन के पैसे रास्ते में लूट लिए गए थे.
वहीं वर्ष 2019 की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गांव के एक मुस्लिम व्यक्ति ने बैंक से 25 लाख रुपये निकाले और उन्हें तौलिये में बांधकर सिर पर रख लिया. जब उनसे पूछा गया कि इतने पैसे लेकर इस तरह कैसे जा रहे हो, तो उन्होंने जवाब दिया, “कैसे कोई छीन लेगा, यह बाबाजी का राज है.” हंसराज ने कहा कि इससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.
हज से लौटे किसान ने दिया आशीर्वाद
बुजुर्ग किसान जफरू खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि आज क्षेत्र में सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, फिल्म सिटी और कई बड़े प्रोजेक्ट स्थापित हो रहे हैं. इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और युवाओं का भविष्य मजबूत हुआ है.
उन्होंने कहा, “मैं हज से लौटकर मुख्यमंत्री जी को आशीर्वाद देने आया हूं. प्रदेश के मुसलमान भी कहते हैं कि बाबा का शासन बहुत अच्छा है.”
“योगी जी के राज में पूरा हुआ डॉक्टर बनने का सपना”
जेवर की किसान पुत्री और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से एमबीबीएस कर चुकी डॉ. हिरा राशिद ने कहा कि यदि क्षेत्र में विकास नहीं हुआ होता तो उनका डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाता.
उन्होंने बताया कि एक समय क्षेत्र में इंटरनेट, परिवहन और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी थी लेकिन योगी सरकार के कार्यकाल में तेजी से हुए विकास के कारण छात्रों को बेहतर अवसर मिले. उन्होंने वर्ष 2021 में बिना किसी कोचिंग के नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया.
“पुराने और नए जेवर में जमीन-आसमान का अंतर”
संवाद के दौरान रीता नाम की महिला किसान ने कहा कि 1997 में उनकी शादी के समय जेवर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था. पढ़ाई के लिए बच्चों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता था.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद क्षेत्र में कनेक्टिविटी और शिक्षा सुविधाओं में तेजी से सुधार हुआ. आज बच्चे स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि विमान से यात्रा करते समय किसान खिड़की से नीचे अपने खेतों को देखकर भावुक हो रहे थे और एक-दूसरे को अपने खेत दिखा रहे थे.
एयरपोर्ट से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
किसान महेंद्र शर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण के बदले किसानों को उचित मुआवजा मिला और आज यह परियोजना पूरे क्षेत्र की पहचान बन रही है. उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में रोजगार, निवेश और विकास का बड़ा केंद्र बनेगा.
खटीक समाज के चरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है और इससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.
किसानों ने मुख्यमंत्री को भेंट किए स्मृति चिह्न
संवाद कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया. महिला किसानों ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की, जबकि अन्य किसानों ने “किसान की उड़ान” नामक विशेष स्मृति चिह्न मुख्यमंत्री को समर्पित किया.
किसानों का कहना था कि जेवर एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, रोजगार और नई संभावनाओं का प्रतीक बन चुका है. उनका मानना है कि इस परियोजना ने जेवर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है.

