दिल्ली: दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग आज गूगल सर्चबार पर एक तस्वीर देख रहे हैं. गूगल ने अपने सर्च बार पर एक महिला की तस्वीर लगाई है जिसके हाथ में एक हेलमेट है.
कौन है ये महिला Kitty O’Neil जिसे गूगल ने अपने सर्च बार पर स्थान देकर याद किया है?
ये महिला है,अमेरिका की जानी मानी स्टंट कलाकर किट्टी ओ’नील (Kitty O’Neil) जिनकी आज 77वीं जयंती है. किट्टी ओ’नील रॉकेट के इंजन से चलने वाले कार की चालक थीं और उसमें उन्हें महारत हासिल थी. किटी ओ’नील के बारे में खास बात ये थी कि वो बचपन से बधिर थी. वो से सुन नहीं सकती थी लेकिन सबसे खतरनाक तरह की ड्राइविंग करने में उन्हें महारत हासिल थी.

खास है गूगल का ये डूडल
गूगल के डूडल सर्च बार पर लगी तस्वीर की एक खासियत ये भी है कि इस तस्वीर को जिस कलाकर मिया तजियांग ने बनाया है, वो भी बधिर है. तस्वीर में किट्टी ओ’नील (Kitty O’Neil) के जीवन को रॉकेट से चलने वाली कार के बगल में दिखाया गया है, जहां वो गर्व के साथ मुस्कुराती नजर आ रही है.ये तस्वीर उस साहसी महिला को ट्रीब्यूट है जिसने खतरे को अपने जीवन का साथी बनाया. बधिर होने के बावजूद सबसे खतरनाक तरह की ड्राइविंग में महारत हासिल की. अपनी ना सुनने की कमी को एक तरीके से नई चीजें सीखने के लिए औजार बना लिया और संचार के अलग अलग माध्यमों में महारत हासिल करती गई. ड्राइविंग से लेकर एथलेटिक्स तक सब किया. एक बार ड्राइविंग के दौरान उनकी कलाई पर चोट लग गई तब उनके हाथ लगभग बेकार हो जाने के बाद उन्हें ड्राइविंग छोड़नी पड़ी थी.

किट्टी ओ’नील का जन्म 1946 में अमेरिका के टेक्सास में हुआ था,जन्म के समय ही उन्हें कई तरह की बीमारी हो गई, जिसके बाद उनके सुनने की शक्ति चली गई लेकिन बचपन से ही साहसी किट्टी ओ’नील ने अपनी इस कमी को कभी अपने रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया.
हिम्मत की धनी किट्टी ओ’नील(Kitty O’Neil)
ड्राईविंग छोड़ने के बावजूद किट्टी ने वाटर स्कीइंग और मोटरबाइक रेसिंग जैसे हाइस्पीड वाले खतरनाक खेलों में हिस्सा लिया, क्योंकि वो एक एथलीट बनना चाहती थी. उंचाइयों से कूदने वाले स्टंट किये. 70 के दशक में फिल्मों में स्टंट करने वालों के लिए डबल का काम भी किया. किट्टी ओ’नील हॉलीवुड के स्टंट कलाकारों की संस्था स्टंट अनलिमिटेड (Stunt Unlimited) में शामिल होने वाली पहली महिला भी थी.

किट्टी ओ’नील ने 1976 में प्रदर्शित हॉलीवुड स्टंट फिल्म द बायोनिक वुमन और 1979 मे प्रदर्शित वंडर वुमन में स्टंट डबल का काम किया. उन्हें 1976 में रॉकेट के इंजन से चलने वाली कार चलाने के सभी मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सबसे तेज जीवित महिला का खिताब दिया गया था. किट्टी ओ’नील ने 512.76 मील प्रतिघंटे की गति से कार चलाकर 200 मील प्रतिघंटा की रफ्तार का रिकॉर्ड तोड़ा था. वो पुरुषों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भी कोशिश करना चाहती थी लेकिन उन्हें आयोजकों की तरफ से इसकी इजाजत नहीं मिली. किट्टी ओ’नील ने 2018 में जीवन को अलविदा कह दिया. गूगल ने किट्टी ओ’नील को फास्टेस्ट वुमन एलाइव का नाम देकर याद किया है .

