Delhi ITO Fire : दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर में सोमवार सुबह आग लगने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने इसे शिक्षा मंत्रालय से जोड़ते हुए नीट पेपर लीक और सीबीएसई से जुड़े दस्तावेजों को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
शिक्षा मंत्रालय (विकास मार्ग, दिल्ली) के दफ्तर में आग लग गई।
परीक्षा घोटाले की जांच की मांग चल रही थी।
न रहेंगे कागज, न होगा टेंडर दस्तावेज़ का जांच। pic.twitter.com/6boOUfVNYo
— Kumar Saurabh Singh (@iKumarSaurabh) June 1, 2026
हालांकि, शिक्षा मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए स्थिति स्पष्ट की है.
Delhi ITO Fire:सुबह 9:37 बजे मिली थी आग लगने की सूचना
सोमवार सुबह करीब 9 बजकर 37 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस को सूचना मिली कि सेंट्रल दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) भवन की दूसरी मंजिल पर आग लग गई है.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग लगने के बाद भवन में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दमकल कर्मियों ने कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.
शिक्षा मंत्रालय का दफ्तर होने की चर्चा से बढ़ी हलचल
घटना के बाद यह खबर तेजी से फैलने लगी कि जिस भवन में आग लगी है, वह शिक्षा मंत्रालय से जुड़ा कार्यालय है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.
देश में हाल के महीनों में नीट परीक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर पहले से ही बहस चल रही है। ऐसे में कुछ लोगों ने आशंका जताई कि कहीं इस आग का संबंध महत्वपूर्ण दस्तावेजों से तो नहीं है.
🔥 Breaking: Massive fire erupts at School of Planning & Architecture (under Education Ministry) in Delhi’s ITO area!
NEET paper leak scandal was already burning… now literally burning buildings to destroy evidence?
Dharmendra Pradhan ji, you can’t conduct exams properly but… pic.twitter.com/Arw74WGjBE
— Amar Singh Chouhan (@amar_4inc) June 1, 2026
मनीष सिसोदिया के बयान के बाद और तेज हुई चर्चा
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को उस समय और बल मिला जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए लोगों से “बिटविन द लाइन” खबर समझने की बात कही. इसके बाद कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग की घटना को लेकर अलग-अलग तरह के दावे और सवाल सामने आने लगे.
अचानक शिक्षा मंत्रालय में लगी आग। pic.twitter.com/hCxM6r7Lh1
— Manish Sisodia (@msisodia) June 1, 2026
शिक्षा मंत्रालय ने दी स्पष्ट सफाई
बढ़ती अटकलों के बीच शिक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि आग मंत्रालय के किसी कार्यालय में नहीं लगी थी.
मंत्रालय ने कहा,
“शिक्षा मंत्रालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है। जबकि आग लगने की घटना स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के परिसर में हुई, जो आईटीओ, नई दिल्ली में स्थित है.”
मंत्रालय ने साफ किया कि जिस भवन में आग लगी, वह SPA का परिसर है और उसका शिक्षा मंत्रालय के मुख्य कार्यालय से कोई संबंध नहीं है।
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय में आग का कारण चाहे जो भी हो, लेकिन भाजपा की नीतियों ने देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है
खरगे ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रभावित किया है और इसका असर छात्रों पर पड़ रहा है.
फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी
अधिकारियों की ओर से अभी तक आग लगने के कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया.
हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहे दावों और अटकलों के बीच शिक्षा मंत्रालय की सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आग मंत्रालय के कार्यालय में नहीं, बल्कि स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के परिसर में लगी थी.

