2035 तक आसमान में गरजेगा भारत का ‘सुपर स्टील्थ’ फाइटर! AMCA प्रोजेक्ट में टाटा, L&T और भारत फोर्ज की एंट्री

India’s ‘Super Stealth’ Fighter : भारत ने अपने सबसे महत्वाकांक्षी रक्षा प्रोजेक्ट AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) को लेकर बड़ा कदम बढ़ा दिया है. रक्षा मंत्रालय ने देश के पांचवीं पीढ़ी (5th Generation) के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट के निर्माण के लिए तीन बड़े प्राइवेट इंडस्ट्रियल समूहों को टेंडर (RFP) जारी कर दिया है.

इस प्रोजेक्ट के लिए जिन कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उनमें

  • लार्सन एंड टुब्रो (L&T) – BEL, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और भारत फोर्ज – BEML शामिल हैं. यह प्रोजेक्ट भारतीय वायुसेना के भविष्य को पूरी तरह बदलने वाला माना जा रहा है.

India’s ‘Super Stealth’ Fighter बनेगा वायूसेना की सबसे बड़ी ताकत

रिपोर्ट्स के मुताबिक AMCA फाइटर जेट को साल 2035 तक भारतीय वायुसेना में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है. यह दो इंजन वाला अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर एयरक्राफ्ट होगा, जिसे दुश्मन के रडार आसानी से पकड़ नहीं पाएंगे.

इस विमान की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टील्थ टेक्नोलॉजी होगी. इसमें हथियार विमान के अंदर ही रखे जाएंगे, जिससे इसकी रडार विजिबिलिटी बेहद कम होगी. इसके अलावा AMCA में कई आधुनिक तकनीकें शामिल होंगी, जैसे:

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम
  • एडवांस सेंसर
  • नेटवर्क सेंट्रिक वारफेयर क्षमता
  • इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम
  • सुपर क्रूज क्षमता

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह विमान भविष्य में चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के खिलाफ भारत की एयर पावर को नई ऊंचाई देगा.

सरकारी और निजी कंपनियों को बराबरी का मौका

AMCA प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें सरकारी और निजी दोनों सेक्टर की कंपनियों को बराबरी का अवसर दिया जा रहा है. इससे भारत के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

यह पहली बार है जब भारत इतना बड़ा और हाई-टेक फाइटर जेट प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत आगे बढ़ा रहा है.

16,000 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की रखी गई नींव

15 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh) और एनचंड्रबाबू नायडु (N. Chandrababu Naidu) ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले में AMCA से जुड़े 16,000 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी.

रक्षा मंत्री ने इसे भारत की सुरक्षा के इतिहास में “ऐतिहासिक शुरुआत” बताया. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ देश की सैन्य ताकत बढ़ाएगा बल्कि आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार और औद्योगिक विकास भी लाएगा साथ ही कुरनूल में “ड्रोन सिटी” विकसित करने का भी ऐलान किया गया है.

भारतीय वायुसेना के मौजूदा लड़ाकू विमान कितने ताकतवर?

भारतीय वायुसेना के पास पहले से कई आधुनिक लड़ाकू विमान मौजूद हैं, लेकिन AMCA उन्हें नई पीढ़ी की ताकत देगा.

सुखोई-30MKI

Sukhoi Su-30MKI भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर 4+ जनरेशन फाइटर जेट माना जाता है. यह लंबी दूरी तक भारी हथियारों के साथ मिशन पूरा करने में सक्षम है.

राफेल फाइटर जेट

Dassault Rafale 4.5 जनरेशन का मल्टीरोल फाइटर जेट है. इसका AESA रडार और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम इसे बेहद घातक बनाते हैं.

तेजस Mk-1A

HAL Tejas भारत का स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान है. इसके नए वर्जन Mk-1A की डिलीवरी जारी है.

मिग-29 UPG

Mikoyan MiG-29 को आधुनिक रडार और हथियार सिस्टम के साथ अपग्रेड किया गया है.

मिराज 2000

Dassault Mirage 2000 अपनी सटीक स्ट्राइक क्षमता और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, हालांकि अब इसे धीरे-धीरे रिटायर किया जा रहा है.

चीन-अमेरिका की बराबरी की तैयारी में भारत

दुनिया में फिलहाल अमेरिका के F-35 और चीन के J-20 जैसे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट सक्रिय हैं. भारत का AMCA प्रोजेक्ट इसी लीग में शामिल होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

यदि यह प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा होता है तो भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास खुद का स्वदेशी 5th Generation Stealth Fighter Jet होगा.

AMCA प्रोजेक्ट केवल एक लड़ाकू विमान कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा प्रतीक बनता जा रहा है. टाटा, L&T और भारत फोर्ज जैसी निजी कंपनियों की भागीदारी से यह साफ हो गया है कि भारत अब रक्षा तकनीक में वैश्विक ताकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Latest news

Related news