Ranveer Singh : इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी स्टार की हो रही है तो वह हैं Ranveer Singh की. उनकी फिल्म धुरंधर को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया है. एक्टर रणवीर सिंह को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज़ यानी FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ Non-Cooperation Directive (NCD) जारी कर दिया है.
Ranveer Singh के बायकॉट का क्या है पूरा मामला?
FWICE द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अगले तीन साल तक बॉलीवुड का कोई भी निर्माता, निर्देशक, टेक्नीशियन, कैमरामैन, लाइटमैन या स्पॉट बॉय रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेगा. फेडरेशन का आरोप है कि रणवीर सिंह ने फिल्म साइन करने के बाद आखिरी समय में प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जो इंडस्ट्री के प्रोफेशनल एथिक्स के खिलाफ है.
Don 3 छोड़ने पर भड़का विवाद
विवाद की जड़ फिल्म Don 3 को माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला लिया.
फिल्म से जुड़े निर्माताओं Farhan Akhtar और Ritesh Sidhwani की कंपनी Excel Entertainment ने शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि प्री-प्रोडक्शन में करीब 40 से 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
अशोक पंडित ने क्या कहा?
FWICE की तरफ से बात करते हुए Ashoke Pandit ने कहा कि किसी फिल्म को साइन करने के बाद आखिरी समय में छोड़ देना पूरी यूनिट के साथ अन्याय है.
उन्होंने कहा कि तकनीशियन, लाइटमैन, स्पॉट बॉय और फिल्म से जुड़े हजारों कर्मचारी ऐसे फैसलों से प्रभावित होते हैं, इसलिए फेडरेशन ने सख्त कदम उठाया है.
रणवीर सिंह की तरफ से आया जवाब
शुरुआत में इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी हालांकि अब उनके स्पोक्सपर्सन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म फ्रेटर्निटी का पूरा सम्मान करते हैं.
बयान में कहा गया कि रणवीर सिंह इस विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहते हैं और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.
सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर #BoycottRanveerSingh ट्रेंड करने लगा. हालांकि बड़ी संख्या में यूजर्स इसे सिर्फ Don 3 विवाद नहीं मान रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का दावा है कि रणवीर सिंह के खिलाफ यह माहौल उनकी फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद बनाया गया है.
‘धुरंधर’ की सफलता से घबराया बॉलीवुड?
सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग दावा कर रहा है कि धुरंधर एक “प्रो-इंडिया” फिल्म है, जिसमें पाकिस्तान, ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को लेकर कई संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है.
इसी वजह से कुछ यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि रणवीर सिंह अचानक बॉलीवुड के एक हिस्से की आंखों में खटकने लगे हैं. हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई बहस
अमिताभ चौधरी नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब रणवीर सिंह अवॉर्ड शो और बॉलीवुड पार्टियों में अलग अंदाज में नजर आते थे तब वे इंडस्ट्री के चहेते थे, लेकिन अब धुरंधर जैसी फिल्म की सफलता के बाद उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।
यूजर ने यह भी दावा किया कि फिल्म के जरिए पाकिस्तान और अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क को एक्सपोज किया गया है, इसलिए रणवीर सिंह को निशाना बनाया जा रहा है.
Dawood is controlling Bollywood and that’s not a news to anyone
The latest example is #RanveerSingh episode where he has been banned by Bollywood because he chose not to do Don 3 of Farhan Akhtar . Till the time Ranveer was wearing bedsheets and making awkward gestures and… pic.twitter.com/wuEif2Nqdb
— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaaala) May 26, 2026
अभी क्या है मौजूदा स्थिति?
फिलहाल FWICE का Non-Cooperation Directive लागू बताया जा रहा है, लेकिन इंडस्ट्री के कई लोग मानते हैं कि बातचीत के जरिए मामला सुलझ सकता है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के बीच समझौता होगा या फिर यह विवाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी टकराहटों में शामिल हो जाएगा.

