Friday, February 13, 2026

Patna junction: पटना जंक्शन के LED स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चली, RPF ने विज्ञापन एजेंसी के कर्मचारियों को हिरासत में लिया

रविवार को पटना जंक्शन के टीवी स्क्रीन पर अश्लील फ़िल्म चलने का मामला सामने आया है. घटना रविवार 09:56 से 09:59 मिनट के बीच की बताई जा रही है. अश्लील फिल्म तकरीबन 3 मिनट तक चलती रही. जिसकी शिकायत यात्रियों ने फोन के जरिए की तब जाकर RPF ने इसे बंद कराया

इस मामले में RPF ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले की पड़ताल भी शुरु हो गई है.

कहा हुई घटना

तो जानकारी के मुताबिक रविवार को दानापुर मंडल के जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर ये घटना हुई. अचानक वहाँ लगे टीवी से विज्ञापनों की जगह अश्लील फिल्में प्रसारित होने लगी. उस वक्त प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ थी. लोगों ने घटना की जानकारी फौरन जीआरपी और आरपीएफ को दी. जिसके बाद आरपीएफ ने संबंधित एजेंसी को फोन कर अश्लील फिल्म चलाये जाने की सूचना दी. इसके बाद फिल्म चलने की जानकारी आरपीएफ ने कंट्रोल सहित सभी वरीय अधिकारियों को भी दी.

एजेंसी के कंट्रोल रूम में हुई छापेमारी

बताया जा रहा है कि घटना के बाद विज्ञापन एजेंसी के कंट्रोल रूम में छापेमारी भी गई है और वहां कर्मचारी को अश्लील फिल्में देखते पाए गए है. हालांकि, आरपीएफ का कहना है कि कर्मचारी उन्हें देख हड़बड़ा गया और उसने फिल्म डिलीट कर दिया. आरपीएफ ने इस मामले में एजेंसी के कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. एजेंसी के मालिक को भी तलब किया गया है.

ये भी पढ़ें- Parliament: दोनों तरफ से नाराबाज़ी के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर 2…

Latest news

Related news