भारत की ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR का नाटू-नाटू गाना इस वक्त पूरी दुनिया की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है. जहां देखों वहां RRR के गाने ने धूम मचा रखी है. फिर बात चाहे ऑस्कर अवार्ड शो की हो या फिर बॉलीवुड के अवार्ड फंक्शन्स की. RRR का नाटू नाटू इसलिए भी ख़ास है क्योंकि फिल्म के इस गाने ने भाषा और सरहद दोनों दीवारों को तोड़ते हुए हर किसी को थिरकने पर मज़बूर कर दिया है. इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है . जिसमें दिल्ली के चांदनी चौक की सड़कों पर जर्मनी एम्बेसडर नाटू नाटू पर ज़बरदस्त डांस करते नज़र आये और RRR को ऑस्कर मिलने की ख़ुशी ज़ाहिर करते नज़र आये .
नाटू नाटू पर जमकर थिरके जर्मन एम्बेसडर
Germans can't dance? Me & my Indo-German team celebrated #NaatuNaatu’s victory at #Oscar95 in Old Delhi. Ok, far from perfect. But fun!
Thanks @rokEmbIndia for inspiring us. Congratulations & welcome back @alwaysRamCharan & @RRRMovie team! #embassychallange is open. Who's next? pic.twitter.com/uthQq9Ez3V
— Dr Philipp Ackermann (@AmbAckermann) March 18, 2023
वीडियो में आप देख सकते हैं ये पूरा वीडियो चांदनी चौक में फिल्माया गया है . जिसमें दर्जनों लोग शामिल है . इस वीडियो को शेयर करते हुए जर्मनी एम्बेसडर डॉ फिलिप्पअकेर्मन्न ने लिखा जर्मन डांस नहीं कर सकते? मैं और मेरी इंडो-जर्मन टीम ने पुरानी दिल्ली में #Oscar95 में #NaatuNaatu की जीत का जश्न मनाया. ठीक है, एकदम सही से बहुत दूर. लेकिन मजा आया!

