यूपी में सड़कों पर नहीं होगी नमाज , सीएम योगी का सख्त बयान

NO Namaz on UP Road :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर अपना सख्त रुख साफ कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में सड़कों पर नमाज कतई स्वीकार्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सड़कें आम नागरिकों, बीमार व्यक्तियों और व्यापारियों के आवागमन के लिए हैं, न कि किसी धार्मिक गतिविधि से रास्ता रोकने के लिए।

NO Namaz on UP Road : ‘शिफ्ट में पढ़ें नमाज, सड़क पर नहीं’

सीएम योगी ने उन लोगों को जवाब दिया जो भीड़ अधिक होने का तर्क देते हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपके धार्मिक स्थल में जगह कम है और लोग ज्यादा हैं, तो शिफ्ट में नमाज पढ़िए। लेकिन किसी को भी सड़क बाधित करने का अधिकार नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर सिस्टम के साथ रहना है, तो नियम-कानून का पालन करना ही होगा।

“लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सचमुच सड़कों पर नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं—बिल्कुल नहीं होती। सड़कें चलने के लिए हैं, चौराहे पर तमाशा बनाने के लिए नहीं।” — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

संवाद नहीं तो ‘दूसरा तरीका’

मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार का पहला प्रयास ‘संवाद’ बनाना है. उन्होंने कहा, “हम प्यार से समझा रहे हैं, अगर प्यार से मानेंगे तो ठीक है, वरना हमें दूसरा तरीका अपनाना भी आता है.” उन्होंने बरेली की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की, उन्होंने सरकार की ताकत देख ली है.

सबके लिए समान है कानून का राज

योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का नियम ‘सार्वभौम’ है, जो हर नागरिक पर समान रूप से लागू होता है. उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी. सरकार पूरी व्यवस्था को एक सिस्टम के साथ जोड़ना चाहती है, जहां आम आदमी के अधिकारों का हनन न हो.

Latest news

Related news