पटना
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा इलाके में जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बस हादसे में मारे गये लोगों में चार व्यक्ति बिहार के भी थे. सीएम नीतीश कुमार ने बस दुर्घटना में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी है. घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को तत्काल मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2- लाख रुपये सहयता राशि के तौर पर दिया जाये.
सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली स्थित कार्यालय में स्थानीय आयुक्त को निर्देश दिया है कि जम्मू कश्मीर प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सभी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

सीएम नीतीश कुमार ने दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से धैर्य धारण करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

