भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर ने बनाई निर्णायक बढ़त, 23 राउंड के बाद 13269 वोटों से आगे

Bankipur By-election Result update Live पटना : बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. 31 राउंड की मतगणना में से 23 राउंड पूरे होने के बाद प्रशांत किशोर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार से 13269 वोटों से आगे चल रहे हैं.

अभी मतगणना के 10 राउंड बाकी हैं, लेकिन मौजूदा रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि भाजपा के लंबे समय से मजबूत माने जाने वाले इस गढ़ में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है.

Bankipur By-election Result update Live: 23वें राउंड के बाद किसे मिले कितने वोट?

21 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है—

  • जनसुराज – प्रशांत किशोर: 46377 (+ 13269)
  • भाजपा – नीरज कुमार: 33108 ( -13269)
  • राजद – रेखा कुमारी: 10925 ( -35452)

प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार पर 13 हजार से अधिक वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है, जबकि राजद उम्मीदवार तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं.

भाजपा के गढ़ में बदलते दिख रहे हैं समीकरण

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है. वर्ष 1995 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है. सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर सिन्हा ने यहां जीत दर्ज की थी. इसके बाद यह सीट लगातार भाजपा के पास रही.

बाद में नीतीन नवीन ने इसी सीट से चुनाव जीतकर लगातार विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया. वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी.

क्यों हुआ उपचुनाव?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीन नवीन को पार्टी ने राज्यसभा भेज दिया. उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई, जिसके कारण यहां उपचुनाव कराया गया.

क्या टूट जाएगा भाजपा का 31 साल पुराना किला?

मतगणना के मौजूदा रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि शिक्षित मतदाताओं वाले बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मतदाताओं ने बदलाव का संकेत दिया है. यदि अंतिम परिणाम तक यही बढ़त कायम रहती है तो करीब तीन दशक बाद भाजपा इस सीट को गंवा सकती है, जो जनसुराज पार्टी के लिए यह एक बड़ी राजनीतिक सफलता होगी.

हालांकि, अभी 10 राउंड की मतगणना शेष है और अंतिम परिणाम निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए जाने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.

Latest news

Related news