Army Chief’s Warning to Pakistan : भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि भारत अब किसी भी उकसावे या आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा.
शनिवार को आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ साजिशें रचना बंद नहीं करता, तो उसे तय करना होगा कि वह दुनिया के भूगोल में अपनी जगह बनाए रखना चाहता है या इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है.
Indian Army Chief warned Pakistan: Stop supporting terrorists against India, or you will be wiped out from history.pic.twitter.com/CHzQNovnCw
— Ankit (@Extreo_) May 16, 2026
Army Chief’s Warning to Pakistan:भारत हर जवाब देने में सक्षम
कार्यक्रम के दौरान जनरल द्विवेदी से पूछा गया कि यदि भविष्य में फिर से वैसी स्थिति बनती है जैसी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बनी थी, तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी?
इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है और देश की सीमाओं की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
‘आतंकवाद पर अब कोई नरमी नहीं’
जनरल द्विवेदी ने साफ संकेत दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश अगर आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.
‘सेना संवाद’ में दिखा मजबूत संदेश
यह कार्यक्रम ‘यूनिफॉर्म अनवील्ड’ संस्था द्वारा आयोजित सिविल-मिलिट्री संवाद था, जिसमें देश की सुरक्षा चुनौतियों और सेना की रणनीति पर चर्चा हुई.
इस मंच से सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है.
आसिम मुनीर के लिए बड़ा संदेश
सेना प्रमुख का यह बयान सीधे तौर पर पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर और वहां की सत्ता व्यवस्था को कड़ा संदेश माना जा रहा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान ने अपनी रणनीति नहीं बदली तो उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है.

