Thalapathy Vijay CM : तमिलनाडु की राजनीति में चार दिनों से जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया. फिल्मी पर्दे के ‘थलपति’ सी. जोसेफ विजय ने अब असल जिंदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. एक ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसे सियासी घटनाक्रम के बाद सत्ता के शिखर पर पहुंचे विजय ने अपने पहले ही भाषण में स्पष्ट कर दिया कि राज्य में पावर का केवल एक ही केंद्र होगा.
LIVE | TVK chief #Vijay takes oath as #TamilNadu CM #TVK #TamilNaduCMOath #Vijay #Thalapathy #Chennai pic.twitter.com/4tpaEa3jXZ
— The Times Of India (@timesofindia) May 10, 2026
Thalapathy Vijay CM-‘सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं रहूंगा’
मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही विजय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “मेरे अलावा कोई दूसरा पावर सेंटर नहीं होगा. सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा.” राजनीतिक विश्लेषक इसे उनके गठबंधन सहयोगियों और विरोधियों के लिए एक सीधा संदेश मान रहे हैं कि सरकार की बागडोर पूरी तरह उनके हाथ में है.
‘गलत इरादे रखने वाले संभल जाएं’
खुद को जनता का ‘थम्बी’ (छोटा भाई) बताते हुए विजय ने चेतावनी दी कि उनकी सरकार पर किसी भी सहयोगी दल का अनुचित दबाव नहीं चलेगा. उन्होंने साफ लहजे में कहा, “मैं खुद गलत नहीं करूंगा और न ही किसी को करने दूंगा. जिनके मन में गलत इरादे हैं, वे उन्हें तुरंत छोड़ दें.”
राहुल गांधी को बताया ‘भाई’, सहयोगियों का जताया आभार
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय ने समर्थन देने वाले सभी दलों का धन्यवाद किया. मंच पर मौजूद राहुल गांधी को उन्होंने अपना ‘भाई’ कहकर संबोधित किया. विजय ने मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ-साथ VCK, CPI(M) और CPI के नेताओं का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने टीवीके (TVK) के कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया वॉरियर्स को अपनी जीत का श्रेय दिया.
‘मैं फरिश्ता नहीं, आम आदमी हूं’
भावुक होते हुए विजय ने जनता से कहा कि वह कोई फरिश्ता नहीं बल्कि एक आम इंसान हैं. उन्होंने जनता से थोड़ा समय मांगते हुए वादा किया, “मैं ऐसे वादे नहीं करूंगा जो पूरे न हो सकें. मैं जनता के एक पैसे को भी हाथ नहीं लगाऊंगा. बस मुझे थोड़ा समय दें, मैं धीरे-धीरे अपने सभी वादे निभाऊंगा.”
ये भी पढ़ें :-विजय का ‘सुपरफास्ट’ एक्शन: CM बनते ही दो बड़े IAS अधिकारियों का तबादला, प्रोटम…
कैबिनेट में 9 मंत्रियों ने ली शपथ, सेंगोट्टैयन बड़ा चेहरा
विजय के साथ टीवीके के 9 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. कैबिनेट में सबसे अनुभवी नाम AIADMK के पूर्व दिग्गज के.ए. सेंगोट्टैयन का है, जिन्होंने एमजीआर और जयललिता के साथ काम किया है. इसके अलावा रणनीतिकार आधव अर्जुन, राज मोहन, डॉ. टीके प्रभु और युवा चेहरा एस कीर्तना भी मंत्री बने हैं. कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के नेता पोर्टफोलियो तय होने के बाद शपथ ले सकते हैं.

