शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल बने कैबिनेट का हिस्सा

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : पश्चिम बंगाल की सियासत में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है. भारी राजनीतिक गहमागहमी और लंबे इंतजार के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. कोलकाता स्थित राजभवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : कैबिनेट में दिग्गजों को मिली जगह

शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ पार्टी के पांच दिग्गज चेहरों को भी नई कैबिनेट में जगह मिली है. जिन पांच विधायकों ने मंत्री के रुप में सपथ लिये है वो हैं :-

  1. दिलीप घोष (वरिष्ठ BJP नेता, खड़गपुर सदर से विधायक) :पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता दिलीप घोष को सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें गृह या गृह-निर्माण जैसे अहम विभाग मिल सकते हैं.

  2. अग्निमित्रा पॉल (आसनसोल दक्षिण से विधायक) : फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. महिला सशक्तिकरण और विकास के एजेंडे को धार देने के लिए उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है.

  3. निसिथ प्रामाणिक (सिलीगुड़ी क्षेत्र से जुड़े माथाभांगा सीट से विधायक)

  4. खुदीराम टुडु (Kshudiram Tudu)

  5. अशोक कीर्तनिया (Ashok Kirtania)

राजभवन में उमड़ा जनसैलाब

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन के बाहर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला. ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के बीच समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया. समारोह में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.

मुख्यमंत्री का पहला संबोधन

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:

“यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि बंगाल की जनता की जीत है. हमारा लक्ष्य ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को सच करना और राज्य में कानून का शासन स्थापित करना है. हम बिना किसी भेदभाव के विकास को हर घर तक पहुँचाएंगे.”

चुनौतियां और प्राथमिकताएं

नई सरकार के सामने राज्य की कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना और चरमराई अर्थव्यवस्था को सुधारना सबसे बड़ी चुनौती होगी. सूत्रों के अनुसार, पहली कैबिनेट बैठक में रोजगार सृजन और किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जा सकती है.

 एक तरफ बंगाल में नये सीएम के रुप में  शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ली है वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हैं जिसमें खुद पीएम मोदी शुभेंदु अधिकारी को भ्रष्ट बता रहे हैं.लोग चुटकी ले रहे हैं कि जिसे स्वयं  पीएम मोदी ने  भ्रष्टाचार की मूर्ति बताया उसे ही अब मुख्यमंत्री बना दिया. ये हैं भाजपा के वाशिंग मशीन की ताकत…

सोशल  मीडिया पस लगातार ऐसे वीडियो साझा किये जा रहे हैं जिसमें शुभेंदु अधिकारी पर ममता सरकार में रहते हुए भ्रष्टार के आरोप लगे थे. हलांकि अब पश्चिम बंगाल में हुए इस बड़े सत्ता परिवर्तन के बाद सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शुभेंदु अधिकारी की यह नई टीम बंगाल की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

Latest news

Related news