चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान- जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव में वहां रह रहे बाहरी लोग भी मतदान कर सकेंगे.
— The Bharat Now (@thebharatnow) August 18, 2022
आर्टिकल 370 हटने के बाद अब गैर कश्मीरी लोग भी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं-हृदयेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त जम्मू कश्मीर pic.twitter.com/kXmGyNWK54
जम्मू कश्मीर में इसी साल चुनाव होने की संभावना है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है. आयोग ने कहा है कि इस बार होने वाले चुनाव में वहां रह रहे बाहरी लोग भी मतदान कर सकेंगे. जम्मू कश्मीर चुनाव आयोग के अध्यक्ष हृदयेश कुमार ने कहा कि जो गैर कश्मीरी लोग वहां रह रहे हैं, वो बी अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा कर मतदान कर सकते हैं.इसके लिए उन्हें निवास प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है.चुनाव आयोग ने ये भी कहा है कि जो सुरक्षा बल वहां तैनात हैं वो भी मतदाता सूचि में अपना नाम शामिल करा सकते हैं.
चुनाव आयोग के मुताबिक आर्टिकल 370 के हटने के बाद इस साल करीब 25 लाख नये वोटरों के मतदाता सूचि में जुड़ने की उम्मीद है .चुनाव आयोग ने कहा कि बहुत से गैर कश्मीरी छात्र, कर्मचारी, मजदूर और सुरक्षा बल के जवान वहां रह रहे हैं,उन्हें भी मतदान करने का मौका दिया जायेगा. अगर वो चाहे तो अपना नाम मतदाता सूचि में शामिल करवा सकते हैं.




