Nishant Kumar’s Oath : बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कैबिनेट विस्तार के दौरान मंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया है. अब तक राजनीति से दूर रहने वाले निशांत के इस कदम ने बिहार के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है.
#WATCH | Shrawon Kumar, Vijay Kumar Sinha, Dilip Kumar Jaiswal, Nishant Kumar, and Leshi Singh take oath as ministers in the Chief Minister Samrat Choudhary-led cabinet in Bihar.
🔗: https://t.co/oPwVXoAq0r#BiharCabinetExpansion #Bihar #Patna #GandhiMaidan #CabinetExpansion pic.twitter.com/D4Ek55aKAa
— DD News (@DDNewslive) May 7, 2026
Nishant Kumar’s Oath : निशांत कुमार ने 31 लोगों के साथ लिया शपथ
लंबे समय से चल रही चर्चा को विराम देते हुए निशांत कुमार आज सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हो गये है. निशांत कुमार ने आज श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह के साथ मंत्री पद की शपथ ली.बिहार के शपथ ग्रहण की खास बात ये रही कि सभी 31 मंत्रियों को बारी-बारी से 5 -5 लोगों के सेट में शपथ दियाई गई.
#WATCH | Bhagwan Singh Kushwaha, Arun Shankar Prasad, Madan Sahni, Dr. Santosh Kumar Suman, Rama Nishad, take oath as Bihar Ministers.
🔗: https://t.co/oPwVXoAq0r#BiharCabinetExpansion #Bihar #Patna #GandhiMaidan #CabinetExpansion pic.twitter.com/eWt7jHylfN
— DD News (@DDNewslive) May 7, 2026
अचानक राजनीति में एंट्री
नीतीश कुमार हमेशा अपने परिवार को राजनीति से दूर रखने के लिए जाने जाते रहे हैं. ऐसे में निशांत कुमार का सीधे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेना जेडीयू (JDU) की भविष्य की रणनीति की ओर इशारा करता है. राजनीतिक विश्लेषक इसे बिहार में ‘उत्तराधिकारी’ के उदय के रूप में देख रहे हैं.
कैबिनेट विस्तार में बड़ा फेरबदल
आज गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में निशांत कुमार के साथ-साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. हालांकि, सबकी नजरें केवल निशांत पर टिकी थीं. सूत्रों की मानें तो उन्हें कोई महत्वपूर्ण विभाग भी सौंपा जा सकता है.

