Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News गोरखपुर में 10 हजार करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और...

गोरखपुर में 10 हजार करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, राज्य में जल्द बनेंगे 40 रिंग रोड और बायपास

0
464
YOGI ADITYA NATH IN GORAKHPUR
YOGI ADITYA NATH IN GORAKHPUR

गोरखुपर :  उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है इसी संदेश के साथ सोमवार को गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब 10 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर केंद्रीय सड़क औऱ परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी भी मौजूद रहे. सीएम योगी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने एक साथ 18 राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

उत्तर प्रदेश को जल्द मिलेंगा 40 रिंग रोड और बायपास का उपहार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतीन ग़डकरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने राज्य के लिए उनसे रिंग रोड और बायपास बनाने की मांग की थी. उनकी मांग पर केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय ने  41 हजार करोड़ की 40 रिंग रोड और बायपास के लिए मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है , ये प्रदेश जल्द ही योगी जी के राज में देश का सबसे समृद्ध और सुखी राज्य बनेगा.

 

गर्व से कहो हम हिंदु है – योगी आदित्यनाथ, सीएम

सीएम योगी ने आज गोरखपुर में  चित्रगुप्त मंदिर की स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर  सीएम ने भारत के समृद्ध परंपरा को याद करते हुए स्वामी विवेकानंद के याद किया और उनके वाक्य को दोहराया कि – गर्व से कहो हम हिंदु हैं.

सीएम योगी ने कहा कि हिंदु धर्म पर गर्व करना अपनी परंपरा पर गर्व करना है. हर भारतीय तो को इस पर गर्व है.

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में श्रीकृष्ण का अवतार – नीतीन गडकरी

नीतीन गडकरी ने सीएम योगी को श्री कृष्ण की तरह धरती पर उनका अवतार बताया. कहा जिस प्रकार दुष्टो को दलन के लिए श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था उसी तरह योगी जी उत्तर प्रदेश में काम कर रहे हैं.