Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News उद्योग मंत्री समीर महासेठ पहुंचे भागलपुर, उद्योग में विस्तार के लिए शहर...

उद्योग मंत्री समीर महासेठ पहुंचे भागलपुर, उद्योग में विस्तार के लिए शहर के व्यवसायियों के साथ की बैठक

0
402
SAMEER MAHA SETH
SAMEER MAHA SETH

भागलपुर :  बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ (SAMEER MAHASETH)एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे. इस दौरान ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की तरफ से उनका अभिनंदन किया गया. शहर के व्यापारियों के साथ उद्योग मंत्री ने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बैठक की और इसमें व्यापारियों ने सुझाव भी दिए.

लोन मिलने में होती है परेशानी

इस बैठक में मुख्य रूप से इंडस्ट्री लगाने में बैंकों के द्वारा दिए जाने वाले लोन(LOAN) में व्यापारियों को हो रही परेशानी को लेकर मंत्री को बताया गया. व्यवसाइयों की बात सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि उन्होंने बैंक के अधिकारियों से बात की है और हर 1 सप्ताह में उनसे रिपोर्ट मांगी गई है कि कितने लोगों को इंडस्ट्रीज और व्यापार के लिए लोन दिया जा रहा है इसकी सूची दे.

बैंक से मांगी गई रिपोर्ट

वहीं बैंकों से यह भी कहा गया है कि अगर वह व्यापारियों को लोन नहीं दे रहे हैं तो वह किस कारण से नहीं दी जा रही है, इसको भी लिखकर बताया जाए जिससे व्यापारियों को पता चल पाए कि उन्हें बैंक लोन क्यों नहीं दे रहा है. ताकी बाद में उन कमियों को पूरा किया जा सके.

समस्याओं को दूर किया जाएगा

उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का तुरंत निदान किया जाएगा.