Udhampur Bas Accidnet : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से आज सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस जो यात्रियों से खचाखच भरी थी, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.
Udhampur Bas Accidnet: कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, जैसे ही बस कघोट (Kaghote) गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर पहुँची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई.
हादसे का कारण प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या अचानक टायर फटना बताया जा रहा है. पहाड़ी क्षेत्र और घुमावदार सड़कें होने के कारण राहत कार्य में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ ऱहा है.
हताहतों का विवरण
-
मृतक: अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। (शुरुआती रिपोर्ट में यह संख्या कम थी, लेकिन रेस्क्यू के बाद 15 मौतों की पुष्टि हुई है).
-
घायल: 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों को तुरंत उधमपुर के जिला अस्पताल और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है. कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.
रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचे. स्थानीय निवासियों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने में बड़ी भूमिका निभाई. पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद खाई से शवों और घायलों को बाहर निकाला.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर (DC) से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया है. उन्होंने प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं.
नेताओं ने जताया शोक
इस दुखद घटना से सभी मर्माहत है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, तारिक अनवर और अन्य कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

