Samrat Choudhary : बिहार में बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बन गई है. सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली से केंद्रीय पर्यवेक्शक बना कर भेजा गया था और आज की औपचारिक बैठक के बाद वतौर सीएम सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया गया है.
#WATCH | Patna: Samrat Choudhary unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar. pic.twitter.com/Xd3reazFt4
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Samrat Choudhary कल 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
सम्राट चौधरी आज राजभवन जाकर सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश करेंगे. कल सुबह 11 बजे पटना में सम्राट चौधरी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. बुधवार को सीएम के रुप में सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे. दोनो डिप्टी सीएम जेडीयू से होंगे.
#WATCH | Patna: BJP’s Central Observer for Bihar and Union Minister Shivraj Singh Chouhan, announces that Samrat Choudhary has been unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar. pic.twitter.com/mUFFIupMIV
— ANI (@ANI) April 14, 2026
सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
नई जिम्मेदारी मिलेन के बाद सम्राट चौधरी ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के जरिए दी है. उन्होंने इस जिम्मेदारी को केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता के सपनों को साकार करने का एक ‘पवित्र अवसर’ बताया है.
सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए ऋणी हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए शिखर तक ले जाना है. सम्राट चौधरी ने राज्य की जनता को भरोसा दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लेते हैं.
बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में देखे जा रहे सम्राट चौधरी ने अपने संदेश के अंत में जनता के स्नेह और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने ‘जय बिहार, जय भारत’ के उद्घोष के साथ राज्य की सेवा का नया अध्याय शुरू करने का संकेत दिया है। उनके इस बयान से साफ है कि नई सरकार में सुशासन और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहने वाली है।

