IPL शुरु होने से पहले बन रहा है माहौल..लोकल टूर्नामेंट में चेयरलीडर्स(CHEERLEADERS)ने लगाये ठुमके

भागलपुर-(अजय कुमार,संवाददाता)   आमतौर पर इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के टूर्नामेंट में मैच के दौरान चियरगर्ल्स खिलाड़ियों को उत्साहित करती नजर आती है लेकिन अब ये चलन छोटे शहरों में भी दिखाई देने लगा है.

लोकल टूर्नामेंट को चियरलीडर्स के जलवे

ये दृश्य है भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के मुकत्तापुर में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का,जिसमे बिहार के कई जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला समस्तीपुर एवं मुजफ़्फरपुर के बीच हुआ. लेकिन इस क्रिकेट के मैदान में लोगों ने जितनी तालियां मैच खेल रही टीमों लिए नहीं बजाई उससे कहीं ज्यादा तालियां इन चीयर्सगर्ल्स के ठुमकों पर बजाई. बाकायदा भोजपुरी गानो पर ये चियरगर्ल्स ठुमकती और कमर नचाती नजर आई.

IPL से पहले माहौल बनाने की कोशिश – आयोजक

दरअसल गाँव के माहौल ऐसा कम ही देखने के लिए मिलता है, इसलिए भीड़ भी जमकर हुई. कार्यक्रम के आयोजक रामबालक मंडल ने बताया की आईपीएल मैच शुरू होने वाला है उससे पहले मुक्तापुर गाँव मे आईपीएल जैसा माहौल बनाया गया. तो गांव को अलग मचान बनाकर इन चियरलीडर्स को जगह दी गई और बिल्कुल देशी अंदाज में भोजपुरी गानों पर इन्होंने खिलाडियो के साथ साथ दर्शकों का मनोरंजन किया .

Latest news

Related news