दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में भारी चूक,गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, स्पीकर के कमरे के बाहर गुलदस्ता छोड़ फरार हुआ ड्राइवर!

Delhi Vidhansabha security breach:  राजधानी दिल्ली में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा (Delhi Vidhan Sabha) की सुरक्षा को धता बताते हुए एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर जा घुसी.यह घटना दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट की है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं.

Delhi Vidhansabha security breach: मॉल रोड गेट तोड़कर अंदर घुसी सफेद टाटा सिएरा

दोपहर के 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की एक सफेद टाटा सिएरा (Tata Sierra) कार मॉल रोड स्थित उस गेट को तोड़कर अंदर घुसी, जो अक्सर बंद रहता है. कार सवार ने वीआईपी एंट्री (VIP Entry) का इस्तेमाल किया और सीधा विधानसभा परिसर के भीतर पहुंच गया.

स्पीकर के कमरे के बाहर छोड़ा गुलदस्ता

यह घटना जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही अजीब भी. कार सवार शख्स विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के कमरे के बाहर पहुंचा, वहां एक गुलदस्ता रखा और फिर तेजी से कार लेकर मौके से फरार हो गया. विधानसभा परिसर जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में इस तरह की चूक ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल पूरे विधानसभा परिसर की घेराबंदी कर दी गई है. सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर और ड्राइवर की पहचान की जा रही है.यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है ?

Latest news

Related news