Riniki Bhuiyan Sarma FIR : असम विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन राज्य का सियासी पारा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है.Assam Assembly Election 2026 : असम विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन राज्य का सियासी पारा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है. 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच ठन गई है. मामला फर्जी दस्तावेजों, विदेशी संपत्तियों और तीन देशों के पासपोर्ट के सनसनीखेज आरोपों तक पहुंच गया है, जिसके बाद गुवाहाटी में कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है.
असम मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है
पवन खेड़ा ने कल दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाए थे कि हेमंता की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट हैं।
कांग्रेस के एक आम से कार्यकर्ता से इतना डर क्यों है?? pic.twitter.com/00DbdPkm1Z
— Sandeep Khasa (@SamKhasa_) April 6, 2026
Riniki Bhuiyan Sarma FIR: पवन खेड़ा का सनसनीखेज खुलासा
रविवार, 5 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री के परिवार पर तीखे हमले किए. खेड़ा ने दावा किया कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास भारत के अलावा तीन अन्य देशों—यूएई (UAE), एंटीगुआ एंड बरबुडा और मिस्र (Egypt)—के सक्रिय पासपोर्ट हैं. उन्होंने प्रेस के सामने इन पासपोर्ट्स की कॉपियां दिखाते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में इन जानकारियों को छुपाया है.
कांग्रेस नेता ने केवल पासपोर्ट,बल्कि संपत्तियों का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि दुबई में मुख्यमंत्री परिवार की कई संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग (Wyoming) में एक शेल कंपनी है, जिसका मूल्यांकन करीब ₹52,000 करोड़ है. खेड़ा ने सवाल उठाया कि क्या रिनिकी सरमा अब भी भारतीय नागरिक हैं और यदि हैं, तो इतनी बड़ी जानकारी चुनाव आयोग से क्यों छिपाई गई?
हिमंता बिस्वा सरमा ने अपना पैसा शेल कंपनियां बनाकर Wyoming में रखा है।
Wyoming ही क्यों?
⦁ क्योंकि यहां Tax नहीं लगता
⦁ ये एक प्रसिद्ध जगह है, जहां लोगों की प्रॉपर्टी को छिपाकर रखा जाता हैजब हमें ये जानकारी मिली तो हमने 2 दिन इसे क्रॉस चेक किया और आज ये जानकारी आपके… pic.twitter.com/2v40kkYsJo
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026
रिनिकी सरमा का पलटवार: आधी रात को दर्ज कराई FIR
इन आरोपों के बाद रिनिकी भुइयां सरमा ने बिना देर किये रविवार (5 अप्रैल) रात करीब 12:30 बजे गुवाहाटी के पानबाजार पुलिस स्टेशन (क्राइम ब्रांच) में पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह आधारहीन बताते हुए खेड़ा पर मानहानि और जालसाजी का मामला दर्ज कराया है. रिनिकी सरमा का कहना है कि:
-
ये दस्तावेज पूरी तरह से “Poorly Fabricated” (खराब तरीके से गढ़े गए) हैं.
-
इन्हें AI और फोटोशॉप की मदद से चुनाव को प्रभावित करने के लिए तैयार किया गया है.
-
उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने के लिए बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है.
मुख्यमंत्री का हमला: “पाकिस्तानी ग्रुप से सप्लाई हुए फेक डॉक्यूमेंट्स”
आज सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद कमान संभालते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस के दावों की धज्जियां उड़ा दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं और इन्हें पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप्स से सप्लाई किया गया है.
सरमा ने दस्तावेजों में कई तकनीकी खामियां गिनाते हुए बताया कि पासपोर्ट पर नाम की स्पेलिंग गलत है, फोटो मैच नहीं हो रहे और क्यूआर कोड भी फर्जी हैं. उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया कि यूएई का जो पासपोर्ट उनकी पत्नी का बताया जा रहा है, वह असल में ‘टीपू सुल्तान’ नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक का है, जिसे फोटोशॉप कर बदला गया है. उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि राजनयिक चैनलों के जरिए हो चुकी है.
“जेल में होगा अंत” – सीएम की चेतावनी
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी दस्तावेज बनाना एक गंभीर अपराध है जिसमें उम्रकैद तक की सजा हो सकती है. उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “पवन खेड़ा का अंत असम की जेल में होगा.” सीएम ने अगले 48 घंटों के भीतर एक और आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करने की बात कही है.
सीएम की पत्नी के FIR पर असम पुलिस ने शुरु की जांच
असम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विदेशी सरकारों से आधिकारिक रिपोर्ट मांगी जा रही है. एक तरफ जहां भाजपा इसे विदेशी प्रोपगैंडा करार दे रही है, वहीं पवन खेड़ा ने कहा है कि अभी और सबूत आने बाकी हैं. 9 अप्रैल को होने वाले एक चरण के मतदान से पहले इस खुलासे और विवाद ने मतदाताओं के बीच हलचल पैदा कर दी है. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

