पिछले कुछ महीनों ने बॉलीवुड एक्टर नावजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है. नवाजुद्दीन कि पत्नी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसे और उसकी बच्ची को नवाजुद्दीन ने अपने घर से निकाल दिया . हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रो रो कर सभी को बता रही थी कि आखिर आधी रात को वो नवाजुद्दीन के घर के बाहर क्यों खड़ी हैं, और उसके साथ उसकी नाबालिग लड़की भी मौजूद है. लड़की अपने पिता के व्यवहार से दुखी है और रो रही है.
इस तरह के कई आरोप आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाया, जो लगातार सोशल मीडिया की सुर्खियों पर बना रहा. अब इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है.
सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दी सफाई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपनी सफाई देने के लिए सोशल मीडिया को ही चुना है.सिद्दीकी ने अपने लेटर के हेडिंग में लिखा है- ये कोई आरोप नहीं , मेरे भावनाओं की अभिव्यक्ति है.
This is not an allegation but expressing my emotions. pic.twitter.com/6ZdQXMLibv
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) March 6, 2023
एक्टर सिद्दीकी ने अपने लेटर में साफ किया है कि में अपनी पत्नी आलिया के साथ पिछले कई सालों से नहीं रह रहा हूं. हमारा तलाक हो चुका है लेकिन हम दोनो के बीच बच्चों को लेकर एक आपसी समझदारी बनी हुई थी.
मेरे बच्चे 45 दिन से स्कूल क्यों नहीं गये ?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जो लोग मेरे बारे में मजे लेकर पढ़ रहे हैं और बातें कर रहे हैं, उन्हें उनसे (पत्नी आलिया) से भी पूछना चाहिये कि उनके बच्चे इंडिया में क्यों हैं और पिछले 45 दिनों से स्कूल क्यों नहीं गये हैं. स्कूल हर रोज मुझे पत्र भेज रहा है कि मेरे बच्चे लंबे समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं. मेरे बच्चे पिछले 45 दिन से बंधक बना कर रखे गये हैं, जिस कारण वो अपने स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं.
नवाज ने तीसरे प्वाइंट में लिखा है कि यहां (इंडिया) आने से पहले वो पिछले चार महीनों से बच्चों को बंधक बना कर रख रही थी. फिर उन्हें यहां बुला लिया और पैसों की मांग करने लगी.दुबई शिफ्ट करने से पहले पिछले दो साल से उन्हें हर महीने गुजारे के लिए नियमित रुप से 5-7 लाख रुपये देता था, उसमे बच्चों के स्कूल की फीस शामिल नहीं थी. ये पैसे उनके खुद के खर्चे के लिए दिये जाते थे. क्योंकि वो मेरे बच्चों की मां है. इसलिए उन्हें लक्जरी कार खरीद कर दिया लेकिन उन्होंने उसे बेच दिया औऱ पैसे खुद पर खर्च कर लिये. मैंने उनकी तीन फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये लगाये, ताकि उनकी कोई इनकम आ सके.
नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
मैंने वर्सोवा में सी फेसिंग फ्लैट खरीदा .मेरे बच्चे छोटे हैं इसलिए उनके लिए मैंने पत्नी आलिया को उस मकान का को-ओनर बनाया. इसके अलावा मैंने अपने बच्चों के लिए दुबई में भी फ्लैट खरीदा , जहां वो आराम से रह रही थी फिर भी उसे और पैसा चाहिये था. वहां रहते हुए उसने मेरे और मेरी मां के खिलाफ कई केस किये. ये उसका रुटीन बन गया था. उसने इससे पहले भी ऐसा ही किया था. केस किये और जब उसके मांगे के मुताबिक पैसे मिल गये तो केस वापस ले लिये.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे लिखा है कि उनके बच्चे जब इंडिया आते हैं तो अपनी दादी के साथ रहते हैं. फिर कैसे कोई उनको घर से बाहर निकाल देगा. वो हर चीज का वीडियो बनाती है फिर जब घर से निकाली जा रही था तब वीडियो क्यों नहीं बनाया?
मेरी पत्नी ने अपने इस ड्रामे में बच्चों तक को खींच लिया है. वो ये सब मुझे ब्लैकमेल करने के लिए कर रही है.वो ये सब केवल मेरा कैरियर को बर्बाद करने के लिए कर रही है.

