अजय देवगन की एक्शन ओर रोमांच से भरपूर फिल्म भोला का ट्रेलर रीलीज..एक घंटे में 4 लाख लोगों ने देखा ट्रेलर

मुंबई:  लड़ाईयां हौसलों से जीती जाती है, संख्या बल या हथियारों से नहीं..  अजय देवगन की शानदार डायलॉग डिलिवरी और धमाकेदार ऐक्शन सीन के साथ एवेडेट फिल्म भोला का ट्रेलर आउट हो चुका है.फिल्म दृश्यम की जबर्दस्त सफलता के बाद एक्शन से भऱपूर अजय देवगन की फिल्म  भोला दर्शकों के मनोरंजन के लिए जल्द ही थियेटर्स में आने वाली है. फिल्म 30 मार्च 2023 को रीलीज होगी, ये फिल्म 3D और आईमैक्स दोनों में रिलीज होगी.  इससे पहले आज एक्शन और डायलॉग से भरपूर ट्रेलर रीलीज कर दिया गया है.

फुल एक्साइमेंट बनाने के बाद फिल्म भोला का ट्रेलर रीलीज

इस फिल्म के ट्रेलर के आने की काफी दिनों से चर्चा हो रही थी. अजय देवगन और उनकी कंपनी इससे पहले कई बार पोस्टर के जरिये ट्रेलर रीलीज करने की बात कह रहे थे. आखिरकार दर्शकों के एक्साइटमेंट को देखते हुए आज ट्रेलर रीलीज कर दिया गया हैं.फिल्म ट्रेलर के रीलीज होते ही करीब एक घंटे में 4 लाख से ज्यादा मिनट में ही सवा लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया.

अजय देवगन की होम प्रोडक्शन फिल्म है भोला

अजय देवगन के प्रोडक्शन (ADF) में बनी इस फिल्म में खुद अजय देवगन और तब्बू मेन लीड में हैं. इनके अलावा विनीत कुमार, डीपक डोबरियाल और शरत केलकर भी नजर आयेंगे . दीपक डोबरियाल नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगे.

ये भी पढ़े :-

‘नज़र लग जाएगी’ में शानदार लग रही है अजय देवगन और अमला पॉल की जोड़ी

दक्षिण भारत के सुपरहिट फिल्म कार्थी का हिंदी रीमेक

भोला फिल्म दक्षिण भारत की फिल्म कार्थी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.एक्शन से भरपूर इस फिल्म में ऐक्शन पसंद करने वाले के लिए भरपूर मसाला है. ऑरिजिनल फिल्म ने भी बाक्स ऑफिस पर जबर्दस्त बिजनस किया था. उम्मीद है कि दृश्यम की तरह अजय देवगन की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ बिजनेस करेगी. ट्रेलर में अजय देवगन एक खरतनाक कैदी और तब्बू एक कड़क पुलिस अफसर के रुप में नजर आ रही है.मारधाड़ और एक्शन से भरपूर फिल्म में अजय देवगन से साथ साथ तब्बू भी जबर्दस्त  एक्शन सीन करती नजर आयेंगी.

Latest news

Related news