राघव चड्ढा Raghav Chadha अब राज्यसभा में आप पार्टी के डिप्टी लीडर नहीं रहेंगे. अशोक मित्तल राज्यसभा में AAP के नए डिप्टी लीडर बनाए गए हैं.
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को लेटर भेजकर इस बदलाव की जानकारी दी है. अभी राज्यसभा में AAP के 10 सदस्य हैं, जिनमें पंजाब से सात और दिल्ली से तीन सदस्य शामिल हैं.
राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को आप ने लिखा पत्र
समाचार एजेंसी पीटीआई ने AAP के सूत्र के हवाले से बताया है कि, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को बताया है कि MP राघव चड्ढा को पार्लियामेंट में बोलने के लिए समय नहीं दिया जाना चाहिए. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने MP राघव चड्ढा की जगह MP अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर बनाने के लिए राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को एक लेटर दिया है. सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही राज्यसभा में उनके बोलने के लिए आवंटित समय में भी कटौती होने वाली है.
जनता के मुद्दे उठाने को लेकर चर्चा में थे Raghav Chadha
राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रहे हैं. फिर चाहे वो एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा हो या डिलीवरी बॉयज का मुद्दा. हाल में उनकी पत्नी परिणीति ने भी उनके पैटरनिटी लीव को लेकर उठाए मुद्दे की तारीफ की थी. राघव चड्ढ़ा को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन भी मिल रहा था. तब सवाल ये ह कि आखिर फिर उनके खिलाफ यह एक्शन क्यों लिया गया है.
बिना पार्टी से पूछे मुद्दे उठा रहे थे राघव चड्ढा
तो खबरों की माने तो राघव चड्ढा पर दो आरोप है. सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा जो मुद्दे राज्यसभा में उठा रहे थे उनकी जानकारी वो पार्टी को नहीं दे रहे थे. यानी जनता के मुद्दे जिनके चलते राघव इतनी सुर्खियाँ बटोर रहे थे दरअसल पार्टी से बिना विचार विमर्श किए ही उठाएं गए थे. सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने इस बात को लेकर राघव चड्ढा को चेतावनी भी दी थी.
वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा पार्टी लाइन से अलग बात कर रहे थे. उन्होंने हाल में शराब कांड में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के रिहा होने पर भी कोई बयान नहीं दिया था.
हालांकि अभी तक आप की तरफ से ये साफ नहीं किया गया है कि राघव चड्ढा के खिलाफ ये कार्रवाई क्यों की गई है.

