बिहार मैट्रिक रिजल्ट: बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई; बताया ‘महिला सशक्तीकरण’ की जीत।

Nitish Kumar Congratulates Toppers: बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा (Bihar Board Matric Result 2026) में सफलता का परचम लहराने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. इस वर्ष बिहार बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा है.

Nitish Kumar Congratulates Toppers: बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की. इस बार 86.23% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 84.09% रहा. मुख्यमंत्री ने दो छात्राओं के संयुक्त रूप से टॉप करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा  कि :  “छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का जीता-जागत उदाहरण है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसका परिणाम आज शिक्षा के क्षेत्र में दिख रहा है”

अभिभावकों को भी दिया श्रेय

नीतीश कुमार ने कहा कि बेटियों की इस सफलता के पीछे उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों ने भी इस बार सराहनीय प्रदर्शन किया है. मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को जीवन के अगले पड़ाव के लिए अपना आशीर्वाद दिया.

Latest news

Related news