दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां विशेष जज एमके नागपाल ने सीबीआई की रिमांड बढ़ाने की मांग पर सुनवाई के बाद उन्हें 6 मार्च तक फिर सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 मार्च को दोपहर 2 बजे होगी
दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड 6 मार्च तक बढ़ाई। pic.twitter.com/nK8N5I3dXl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2023
सीबीआई ने मांगी और 3 दिन की रिमांड
सीबीआई ने जासूसी मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के लिए और तीन दिन की रिमांड की मांग की. सीबीआई ने कहा कि क्योंकि सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी इसलिए वहां समय बरबाद हो गया
जज ने पूछा क्यों चाहिए 3 दिन की रिमांड
विशेष जज एमके नागपाल ने सीबीआई से कड़ाई से पूछा कि उन्हें पूछताछ में और कितना समय लगेगा. इसपर सीबीआई ने कहा कि उन्हें सिसोदिया (Manish Sisodia) का कुछ अधिकारियों से सामना करा पूछताछ करनी है. इसके साथ ही सीबीआई ने कहा कि पूछताछ के लिए जो दस्तावेज़ ज़रुरी है उसमें से कुछ मिसिंग है सीबीआई ने कोर्ट को ये भी बताया की सिसोदिया अभी भी जांच में सहियोग नहीं कर रहे हैं.
सिसोदिया (Manish Sisodia) के वकील ने क्या कहा
दिल्ली के डिप्टी सीएम के वकील ने कोर्ट में सिसोदिया (Manish Sisodia) के लिए जमानत की मांग करते हुए कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है. वो पिछले 20 साल से बीमार हैं इसलिए सिसोदिया को जमानत दे दी जानी चाहिए. सिसोदिया के वकील ने ये भी कहा था कि होली उनके लिए भी त्योहार है. इसलिए उन्हें जमानत दे दी जाए. वो 9 मार्च को वापस सीबीआई की हिरासत में चले जाएंगे.
ये भी पढ़ें- भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर फिर बोले उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha)..मौत स्वीकार,लेकिन BJP में नहीं जाऊंगा…

