पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब की शुरुआत; जानें 10 बड़ी बातें

Jewar Airport Inauguration : नोएडा: उत्तर प्रदेश के विकास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (#NoidaInternationalAirport) का भव्य उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने टर्मिनल बिल्डिंग और रनवे का निरीक्षण किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान सीएम योगी और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रही. पीएम मोदी के संबोधन के दौरान  21 विधानसभा क्षेत्रों के लोग यहां मौजूद रहे.

Jewar Airport Inauguration: बनेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट 

अधिकारियों के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट का निर्माण चार चरणों में होना है. चारों फेज का काम पूरा होने के बाद यह ना केवल भारत, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा. फिलहाल पहले चरण का काम पूरा होने के बाद उद्घाटन किया गया है. एयरपोर्ट के उद्घाटन के समय  जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह इस पूरे आयोजन की तैयारियों में जुटे रहे.

कब से शुरू होंगी उड़ानें?

उद्घाटन के बाद अब सबकी नजरें उड़ानों पर हैं. दावा किया जा रहा है कि अप्रैल 2026 के अंत तक यहां से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो जाएंगी. यहां से  कुल 65 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. पहले चरण में शुरुआत में देश के 10 प्रमुख शहरों के लिए घरेलू (Domestic) और कार्गो उड़ानें संचालित होंगी. जेवर एयरपोर्ट के उद्घायन के साथ ही उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का इकलौता राज्य बन गया है.

देश के 5 सबसे बड़े एयरपोर्ट: कहां टिकता है जेवर?

जेवर एयरपोर्ट के आने से देश के टॉप एयरपोर्ट्स की सूची बदल गई है. आइए देखें वर्तमान स्थिति:

एयरपोर्ट का नामखासियतक्षमता/क्षेत्रफल
1. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (दिल्ली)देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट5106 एकड़, 10 करोड़ यात्री सालाना
2. राजीव गांधी एयरपोर्ट (हैदराबाद)क्षेत्रफल में फिलहाल सबसे बड़ा5500 एकड़, 3.4 करोड़ यात्री सालाना
3. केंपेगौड़ा एयरपोर्ट (बेंगलुरु)अपनी खूबसूरती (गार्डन टर्मिनल) के लिए मशहूर4000 एकड़, 6 करोड़ यात्री सालाना
4. छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट (मुंबई)सबसे अधिक ट्रैफिक हैंडल करने वाला1850 एकड़, 5 करोड़ यात्री सालाना
5. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर)भविष्य का सबसे बड़ा एविएशन हब5000+ एकड़ (पूर्ण होने पर), 1.2 करोड़ यात्री (शुरुआत में)

 

जेवर एयरपोर्ट के चारों फेज पूरे होने के बाद इसकी यात्री क्षमता 7 करोड़ से अधिक हो जाएगी, जो इसे वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट का बोझ कम करेगा, बल्कि पश्चिमी यूपी और एनसीआर के आर्थिक विकास को नई गति देगा। पीएम मोदी, जिन्होंने इसका भूमि पूजन किया था, आज इसके उद्घाटन के साथ देश को एक आधुनिक सौगात दी है.

Latest news

Related news