IPL 2026 का फुल शेड्यूल जारी,50 मैच,12 शहर…13 अप्रैल से शुरु होगी क्रिकेट की जंग

IPL 2026 Full Schedule : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह है कि टूर्नामेंट का दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई 2026 तक चलेगा. इस दौरान 12 अलग-अलग शहरों में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे.

IPL 2026 Full Schedule : SRH बनाम RR से होगा दूसरे फेज का आगाज 

IPL 2026 के दूसरे फेज की शुरुआत हैदराबाद में होगी, जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला इस चरण के हाई-वोल्टेज रोमांच की नींव रखेगा.

डबल-हेडर और नए वेन्यू

  • डबल-हेडर: इस फेज में फैन्स को 8 डबल-हेडर (एक दिन में दो मैच) देखने को मिलेंगे. दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे.

  • वेन्यू: मुकाबले देश के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं.

  • होम वेन्यू में बदलाव: इस बार पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और RCB के होम वेन्यू में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो खेल को और दिलचस्प बनाएंगे.

    IPL 2026: लीग स्टेज का पूरा शेड्यूल (महत्वपूर्ण तारीखें)

    तारीख मुकाबला वेन्यू / समय
    28 मार्च RCB vs SRH बेंगलुरु (शाम 7:30)
    29 मार्च MI vs KKR मुंबई (शाम 7:30)
    13 अप्रैल SRH vs RR (दूसरा फेज शुरू) हैदराबाद
    2 मई CSK vs MI चेन्नई
    10 मई RCB vs MI रायपुर (शाम 7:30)
    24 मई MI vs RR / KKR vs DC दोपहर और शाम (लीग अंत)

    IPL 2026 के पहले फेज का आगाज 28 मार्च से हो रहा है, जहाँ ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी.

Latest news

Related news