BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र पास, बेटियों ने फिर रचा इतिहास

BSEB 12th Result 2026 : Bihar School Examination Board ने 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं. राजधानी पटना (Patna) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुनाीर (Sunil Kumar) और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर  (Anand Kishore)  ने रिजल्ट की घोषणा की.  इस साल कुल 85.19% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है.

BSEB 12th Result 2026 : टॉपर्स में लड़कियों का जलवा

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में एक बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. तीनों संकाय (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) को मिलाकर कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं शामिल हैं.यह आंकड़ा न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी को दिखाता है, बल्कि उनकी लगातार सफलता की कहानी भी बयां करता है.

प्रिया जायसवाल ने रचा इतिहास 

  पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा की रहने वाली प्रिया जायसवाल ने कीर्तिमान रचा है. प्रिया ने तीनों स्ट्रीम में 96.8 फीसदी सर्वाधिक नंबर लाकर तीनों स्ट्रीम में डंका बजा दिया है. ये साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की स्टेट टॅापर बनी है.

रिकॉर्ड समय में जारी हुआ रिजल्ट

BSEB ने इस बार भी अपने तेज और पारदर्शी सिस्टम से सभी को प्रभावित किया है. कॉपियों का मूल्यांकन आधुनिक तकनीक से किया गया.मूल्यांकन शुरू होने के 25 दिनों के भीतर पूरा रिजल्ट प्रकाशन का काम पूरा हुआ.  मूल्यांकन खत्म होने के 13 दिन बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है.

इतनी तेजी से परिणाम जारी करना देश के अन्य शिक्षा बोर्ड्स के लिए एक मिसाल बन गया है।

यहां चेक करें BSEB 12th Result 2026

अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें और सीधे अपना रिजल्ट देखें.

👉 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिये गये लिंक को ओपन करें.

  • interbiharboard.com
  • bsebexam.com
  • results.biharboardonline.com

👉 फिर: जहां पूछा गया है वहां अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें. फिर से इसे  “Submit”  पर क्लिक करें. समिट करने के कुछ सेंकेंड के बाद ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. सलाह ये है कि अगर वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं आ पा रहा हो तो थोड़ी देर इंतजार करें.ज्यादा ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है.

Latest news

Related news