Wednesday, March 11, 2026

Kapil Sharma: ज्विगाटो का ट्रेलर हुआ रिलीज़, कपिल शर्मा ने ट्वीट कर कहा- कृपया रेटिंग देना मत भूलेगा

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जल्द ही खाने की डिलीवरी करते नज़र आएंगे. 17 मार्च को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म ‘ज्विगाटो’ ‘Zwigato’ रिलीज़ हो रही है. बुधवार को जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया तो कपिल शर्मा ट्रेंड करने लगे.

‘ज्विगाटो’ कहानी है ज़ोमैटो स्विगी के लिए काम करने वाले डिलीवरी बॉय की

कपिल शर्मा की ये मूवी 17 मार्च को रिलीज़ हो रही है. फिल्म ‘ज्विगाटो’ ‘Zwigato’ में कपिल मानस का किरदार निभाते नज़र आएंगे जो एक डिलीवरी बॉय है. आम आदमी की इस कहानी में कपिल दो बच्चों के बाप बने है, जो एप के जरिए खाना डिलीवरी करने का काम करता है. यानी कहें तो ‘ज्विगाटो’ कहानी है ज़ोमैटो स्विगी के लिए काम करने वाले डिलीवरी बॉय की. जो बारिश, सर्दी गर्मी, दिन रात हर वक्त लोगों के ऑडर पूरा करने में लगे रहते है. कपिल (Kapil Sharma) मूवी में बिहारी बोली में बात करते नज़र आ रहे है.

कपिल (Kapil Sharma) ने खुद शेयर किया फिल्म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर

कपिल ने अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर ट्वीट कर लिखा है, “टिंग टौंग! आपका ज्विगाटो का ट्रेलर डिलीवर हो गया है! कृपया रेटिंग देना मत भूलेगा ⭐❤️🙏”

Latest news

Related news