बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत, जल्द जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक

Anant Singh Bail :बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक और बाहुबली  अनंत सिंह को पटना उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है. बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह अब बहुत जल्द सलाखों के पीछे से बाहर आएंगे.

Anant Singh Bail मिलने के बाद शुक्रवार या शनिवार आ सकते हैं बाहर

अदालत से जमानत मिलने के बाद अब अनंत सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है. जानकारी के मुताबिक, कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं. हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोट डालने आए अनंत सिंह ने मीडिया से कहा था कि वे जल्द ही बाहर आएंगे और अब उनकी वह बात सच साबित होती दिख रही है.

क्या था दुलारचंद यादव हत्याकांड मामला?

बिहार विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान मोकामा टाल इलाके में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड ने पूरे बिहार में राजनीतिक हड़कंप मचा दिया था. हत्या की वारदात  30 अक्टूबर 2024 को दिनदहाड़े प्रचार अभियान के दौरान हुई थी. इस मामले में  1 नवंबर 2024 को अनंत सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर  दुलारचंद की हत्या की साजिश और संलिप्तता का आरोप  पर लगा था. करीब चार महीने जेल में बिताने के बाद अब उन्हें मामले में बेल मिली है.

“यह मेरा अंतिम चुनाव है” – राजनीति से संन्यास के संकेत

अनंत सिंह ने पहले ही चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है. राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था:

“जब नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो हम क्या करेंगे, यह मेरा अंतिम चुनाव है। अब मेरे बेटे चुनाव लड़ेंगे।”

बता दें कि बजट सत्र के दौरान भी अनंत सिंह विधायक पद की शपथ लेने के लिए विशेष सुरक्षा में जेल से बाहर आए थे. उस वक्त सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाली उनकी तस्वीर काफी चर्चा में रही थी.

Latest news

Related news