राज्यसभा सांसदों के फेयरवेल में पीएम मोदी ने की खरगे और शरद पवार की तारीफ,खरगे बोले- ‘इश्क हमसे और शादी मोदी जी से’

Rajya Sabha MP Retirement : राज्यसभा में आज का दिन बेहद भावुक और यादगार रहा. बुधवार (18 मार्च) को सदन से विदा ले रहे सांसदों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विशेष संबोधन दिया. जहाँ पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं के लंबे संसदीय अनुभव से सीखने की सलाह दी, वहीं खरगे ने अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज से सदन का माहौल हल्का कर दिया.

Rajya Sabha MP Retirement पर पीएम ने की विपक्ष के दिग्गजों की तारीफ

अपने विदाई भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। पीएम ने कहा:

अनुभव की पाठशाला: “आदरणीय देवेगौड़ा जी, मल्लिकार्जुन खरगे जी और शरद पवार जी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपना आधा जीवन संसदीय कार्य प्रणाली को दिया है। समाज के प्रति समर्पण कैसे होता है, यह हमें इनसे सीखना चाहिए।”

सराहनीय कार्यकाल: पीएम ने कहा कि इतना लंबा कार्यकाल कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने उपसभापति हरिवंश जी के योगदान की भी जमकर प्रशंसा की.

मल्लिकार्जुन खरगे का चुटीला अंदाजइश्क हमसे और और शादी मोदी साहब से कर ली..

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने 54 साल के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए विदाई ले रहे साथियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के एनडीए में शामिल होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि “देवेगौड़ा जी के साथ हमने काम किया है. पता नहीं उन्हें क्या हुआ कि प्रेम तो हमारे साथ किया और शादी मोदी साहब के साथ कर ली.

खरगे ने आगे कहा कि राजनीति में रहने वाले लोग कभी ‘रिटायर्ड’ नहीं होते और न ही कभी ‘टायर्ड’ होते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि इतने सालों बाद भी वे आज भी सीख रहे हैं.

भावुक हुए नेता,एकजुटता पर दिया जोर

खरगे ने शक्ति सिंह गोहिल, नीरज डांगी और फूलोदेवी नेताम जैसे साथियों का जिक्र करते हुए उन्हें भावुक विदाई दी. उन्होंने कहा कि सदन में जितनी कम दूरियां होंगी, उतनी ही कम गलतफहमियां (Misunderstandings) होंगी. हमें मिलकर देश के हित में काम करना चाहिए।

2026 में  25 राज्यों के 59 सदस्य ले रहे हैं विदाई

राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों के बारे में राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल मिलाकर  59 सांसदों का कार्यकाल पूरा हो गया है.ये सदस्य 25 अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं.विदाई लेने वालों में मल्लिकार्जुन खरगे, एचडी देवेगौड़ा और डिप्टी चेयरमैन हरिवंश जैसे दिग्गज शामिल हैं.

 

Latest news

Related news