Thursday, February 12, 2026

दिल्ली सरकार में आतिशी और सौरभ भारद्वाज बनेंगे मंत्री ! सीएम केजरीवाल ने LG के पास अनुशंसा भेजी

दिल्ली : दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो नये मंत्रियों के नाम उपराज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजे हैं.  ये दोनो नये मंत्री के तौर पर सौरभ भारद्वाज और आतिशी का नाम भेजा गया है.सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मिलेगी केजरीवाल कैबिनेट में जगह.- सूत्र

दिल्ली में आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे सीएम केजरीवाल ने स्वीकार भी कर लिया . इन दोनों के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद केजरीवाल कैबिनेट में दो मंत्रियों की जगह खाली है.  अकेले मनीष सिसोदिया के पास 18 विभाग हैं, जिसे फिलहाल दूसरे मंत्रियो के निगरानी में दिया गया है.

ये भी पढ़े:-

 कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद के बीच बांटे गए दिल्ली सरकार के विभाग,दोनों को…

Latest news

Related news